फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Interest rate needs to be lower, acceptable, stable: President Pranab Mukherjee

महंगाई नियंत्रण में है, ब्याज दर कम और स्थिर हो : राष्ट्रपति

Fri, 20 Jan 2017 05:22 PM IST
एजेंसी/ कोलकाता
एजेंसी/ कोलकाता Updated Fri, 20 Jan 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
Interest rate needs to be lower, acceptable, stable: President Pranab Mukherjee
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी - फोटो : file photo

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को कहा कि ब्याज दर स्थिर, कम और स्वीकार्य स्तर पर रहनी चाहिए, तभी संभावित निवेश पश्चिम बंगाल में विशेष तौर पर और साधारण तौर पर देश में आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि बेहतर वित्तीय प्रबंधन से वित्तीय घाटा और चालू खाता घाटा कम हुआ है और 2008 के वित्तीय संकट के बावजूद पिछले दशक में भारत लगातार विकास करता रहा।

विज्ञापन


तीसरे बंगाल वैश्विक व्यापार सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुखर्जी ने कहा कि महंगाई नियंत्रण में है। सभी पैमाने और अध्ययन बताते हैं कि ब्याज दर कम, स्वीकारणीय और स्थिर रहनी चाहिए, जिससे देश में और विशेष तौर से राज्य में संभावित निवेशक उत्साहित होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2008 के वित्तीय संकट के बाद भी भारत की सालाना विकास दर गत एक दशक में 7.6 फीसदी रही है। इस संकट के बाद यूरो-जोन संकट आया। मुखर्जी ने कहा कि 2008 के संकट का असर भारत पर भी पड़ा है। इससे 2008-09 में विकास दर घट गई। संकट से पहले देश की विकास दर नौ फीसदी से अधिक थी। फिर भी गत एक दशक में हमारी औसत सालाना विकास दर 7.6 फीसदी रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेटली ने बनाई सम्मेलन से दूरी

Interest rate needs to be lower, acceptable, stable: President Pranab Mukherjee
अरुण जेटली - फोटो : file photo

इस अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए उत्साहित करत हुए कहा कि राज्य में निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बन गया है। पांच साल पहले उद्योग को श्रम दिवस बर्बाद होने का सामना करना पड़ता था। अब यह समस्या नहीं है।

दो दिवसीय आयोजन में 27 से अधिक देशों के 3,000 विदेशी प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं।

वहीं, प्रणब दा ने सम्मेलन में वित्त मंत्री अरुण जेटली के शामिल न होने पर नाखुशी जताई। गौरतलब है कि नोटबंदी के मुद्दे पर सूबे की तृणमूल कांग्रेस सरकार और सीएम ममता बनर्जी के रुख से बीजेपी खिन्न है। ममता ने नोटबंदी को लेकर सीधे पीएम मोदी को खूब खरी-खोटी सुनाई थीं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यही वजह है कि वित्त मंत्री ने इस सम्मेलन से दूरी बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed