फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Interest rate decreased for small saving scheme for fiscal year 2021-22

आम आदमी को झटका: छोटी बचत योजनाओं पर सरकार ने घटाई ब्याज की दर

Wed, 31 Mar 2021 09:18 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 31 Mar 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Interest rate decreased for small saving scheme for fiscal year 2021-22
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

नए वित्त वर्ष की शुरुआत में ही केंद्र सरकार ने मध्यम वर्ग को तगड़ा झटका दिया है। सरकार ने एक अप्रैल 2021 से छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज की दर को घटा दिया है। खास बात यह है कि ब्याज दरों में कटौती का यह नोटिफिकेशन नए वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए जारी किया गया है। 

विज्ञापन


बहरहाल, इसके अनुसार सामान्य बचत खातों में जमा राशि पर ब्याज दर को चार फीसदी से घटाकर 3.5 फीसदी सालाना कर दिया गया है। इसके साथ ही एक वर्ष से लेकर पांच वर्ष तक की छोटी बचत योजनाओं पर भी ब्याज दर में कटौती की गई है। पांच वर्ष तक की आवर्ती जमा (रिकरिंग डिपॉजिट) योजना पर ब्याज दर 5.8 फीसदी से घटाकर 5.3 फीसदी कर दी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों की बचत योजनाओं पर ब्याज दर को 7.4 फीसदी से घटाकर 6.5 फीसदी किया गया है। मासिक वेतन प्राप्त करने वाले खातों पर मिलने वाले मासिक ब्याज की दर को 6.6 फीसदी से घटाकर 5.7 फीसदी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार से राष्ट्रीय बचत पत्र, किसान विकास पत्र पर भी ब्याज दर घटाई गई है। पीपीएफ पर मिलने वाले ब्याज की दर को 7.1 फीसदी से घटाकर 6.4 फीसदी सालाना कर दिया गया है। एक साल तक की जमा पर ब्याज दर को 5.5 फीसदी से घटाकर 4.4 फीसदी तिमाही कर दिया गया है। ऐसे में सरकार पहली तिमाही के अंत में इन ब्याज दरों में दोबारा संशोधन कर सकती है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed