फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Intense fire in Income Tax office, Burns important papers related to nirav modi

आयकर दफ्तर में भीषण आग, नीरव मोदी से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात स्वाहा

Sat, 02 Jun 2018 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Updated Sat, 02 Jun 2018 05:10 AM IST
विज्ञापन
Intense fire in Income Tax office, Burns important papers related to nirav modi
नीरव मोदी
दक्षिण मुंबई के बेलार्ड पियर्स स्थित, आयकर भवन के पास भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के सिंधिया हाउस में शुक्रवार की शाम को अचानक आग लग गई। आग से इमारत अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि आग में पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी से जुड़े कागजात भी स्वाहा हो गए।
विज्ञापन


आग छह मंजिली सिंधिया हाउस के तीसरे माले पर लगी थी। दमकल जवानों ने इमारत में फंसे 13 लोगों को बाहर निकाला, जिसमें से छह लोगों को धुएं से तकलीफ हुई। लोगों को बचाने में दमकल विभाग का जवान जगदीश बाचल भी धुंए की चपेट में आ गए जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जीटी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इमारत में बड़े पैमाने पर लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है इस वजह से आग तेजी से फैली। 
विज्ञापन


आग बुझाने के लिए छह जंबो टैंकर और आठ फायर इंजन लगाए गए। आग बुझाने का काम देर रात तक जारी था। बिल्डिंग में आयकर विभाग का दफ्तर भी है। इसके अलावा पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी से जुड़े दस्तावेज भी इसी इमारत के एक कार्यालय में रखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed