फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Integrate PoK into India: VHP chief says during nationwide protests against Pahalgam attack

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के खिलाफ VHP का देशव्यापी प्रदर्शन, VHP प्रमुख बोले- पीओके को भारत में मिलाओ...

Fri, 25 Apr 2025 05:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 25 Apr 2025 05:03 PM IST
सार

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के खिलाफ VHP का देशव्यापी प्रदर्शन, VHP प्रमुख बोले- पीओके को भारत में मिलाओ... 

विज्ञापन
Integrate PoK into India: VHP chief says during nationwide protests against Pahalgam attack
वीएचपी का विरोध प्रदर्शन - फोटो : एएनआई

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अध्यक्ष आलोक कुमार ने शुक्रवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को भारत में मिलाने और पड़ोसी देश द्वारा प्रायोजित आतंकवाद को खत्म करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ी वीएचपी और इसकी युवा इकाई बजरंग दल ने पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन किया और 'जिहादी आतंकवाद और पापी पाकिस्तान' के पुतले जलाए।

विज्ञापन


आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला किया। इस हमले में 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। आलोक कुमार ने जंतर-मंतर पर आयोजित एक विरोध सभा को संबोधित करते हुए कहा, अब समय आ गया है कि दुनिया को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से मुक्त किया जाए और पीओके को जिहादियों के चंगुल से छुड़ाकर भारत में मिलाया जाए। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार की ओर से उठाए गए सख्त राजनयिक कदमों से पाकिस्तान दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'पहलगाम आतंकी हमला हमारी खुफिया विफलता', पूर्व सेना प्रमुख बोले- अब बस बहुत हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, भारत पाकिस्तान समेत दुनियाभर में किसी भी देश विरोधी ढांचे को पूरी तरह तबाह करने में सक्षम है। आलोक कुमार ने आगे कहा, अब पाकिस्तान को अपनी करतूतो की सजा भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। कुमार ने आगे कहा कि पहलगाम आंतकी हमला पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों की साजिश के तहत किया गया, ताकि कश्मीर की बढ़ती हुई समृद्धि और अर्थव्यवस्था को नष्ट किया जा सके। 


उन्होंने कहा, कश्मीरी जनता की समृद्धि पर्यटन पर आधारित है और इस घटना से पर्यटन उद्योग को खत्म करने की जो साजिश की गई है, वह कभी सफल नहीं होगी। हरियाणा के रोहतक में विरोध प्रदर्शन में शामिल वीएचपी के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा कि पहलगाम की घटना केवल एक आतंकी हमला नहीं था, बल्कि यह 'देश की संप्रभुता और हिंदू समाज' पर भी हमला था। उन्होंने कहा, अब सरकार ने सीमा पार जाकर कार्रवाई शुरू कर दी है और देश को भरोसा है कि जल्द ही अपेक्षित परिणाम देखने को मिलेंगे। जैन ने लोगों से एकता बनाए रखने, सतर्क रहने और सुरक्षा बलों का समर्थन करके उनके हाथ मजबूत करने की अपील की। 
ये भी पढ़ें: 'बेटे की वापसी का बेसब्री से इंतजार', गलती से पाकिस्तान पहुंचे बीएसएफ जवान के पिता बोले

वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों के बुद्धिजीवी और प्रमुख लोग समाज के हर वर्ग से देशभर में सैकड़ों स्थानों पर हुए प्रदर्शनों में शामिल हुए। हर किसी की एक ही मांग थी, अब बहुत हो गया, देश में जिहादी आतंकवाद के गिरोह को खत्म करना और पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाना बेहद जरूरी है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed