{"_id":"5807494e4f1c1b10307030a1","slug":"ins-tihayu-commissioned-in-eastern-naval-command","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नौसेना को मिला INS तिहायु, जानें इसकी खासियत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नौसेना को मिला INS तिहायु, जानें इसकी खासियत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Oct 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
फॉलो ऑन वाटर जेट फास्ट अटैक क्राफ्ट (FO-WJFAC) श्रेणी के जंगी जहाज आईएएनएस तिहायु को बुधवार को ईस्टर्न नेवल कमांड के प्रमुख एचसीएस बिष्ट की मौजूदगी में नौसेना में शामिल कर लिया गया। ईस्टर्न कमांड के फ्लीट में शामिल किया गया यह छठा WJFAC है। इनमें चार चेन्नई में तैनात हैं, जबकि तिहायु समेत अन्य दो की तैनाती विशाखापत्तनम में की जानी है।
विज्ञापन
Vizag: INS Tihayu commissioned by Eastern Naval Command Chief HCS Bisht pic.twitter.com/Shk9ABcih3
— ANI (@ANI_news) October 19, 2016विज्ञापन
Trending Videos
ये है खासियत
315 टन वाला यह जंगी जहाज 4000-सीरीज के एमटीयू इंजन से लैस है। इसमें मॉडर्न मशीनरी कंट्रोल सिस्टम और वाटर जेट्स लगे हैं। यह जहाज समंदर में 35 नॉटिकल माइल यानी 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। इसमें समुद्र में गश्त के लिए बेहद मुफीद माना जाता है। इसमें आधुनिक संचार उपकरण और रडार लगे हैं। इसके अलावा स्वदेशी 30mm गन और CRN-91 भी लगी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, आईएएनएस तिहायु को कोलकाता की कंपनी गार्डन रीच शिप बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड ने बनाया है। कंपनी ने 30 अगस्त को इसे भारतीय नौसेना को सौंपा था।
जानकारी के मुताबिक, आईएएनएस तिहायु को कोलकाता की कंपनी गार्डन रीच शिप बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड ने बनाया है। कंपनी ने 30 अगस्त को इसे भारतीय नौसेना को सौंपा था।