मासूम दिखने वाली 'जासूस' स्मार्ट गुड़िया से सावधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी की टेलीकम्युनिकेशन मामलों की सरकारी एजेंसी ने अभिभावकों से बातचीत करने वाली गुड़िया 'केयला' को नष्ट करने को कहा है, क्योंकि इसके अंदर की स्मार्ट तकनीक से निजी डेटा की जानकारी हैकरों के हाथ लगने का खतरा है। स्मार्ट डॉल केयला एक ऐसी गुड़िया है, जो सवाल पूछे जाने पर इंटरनेट एक्सेस कर जवाब दे सकती है।
मान लीजिए अगर बच्चा केयला से पूछता है कि 'जर्मनी की राजधानी क्या है?' तो ये गुड़िया इंटरनेट एक्सेस कर जवाब देगी 'बर्लिन'। शोधकर्ताओं का कहना है कि हैकर इस गुड़िया के असुरक्षित ब्लूटूथ के जरिए बच्चों से बातें कर सकते हैं या उनकी बातें सुन सकते हैं। लेकिन यूके खिलौना विक्रेता संघ ने कहा है कि केयला से 'कोई खास खतरा' नहीं है।
'माय फ्रेंड केयला' नाम की इस गुड़िया की विक्रेता कंपनी विविड टॉय ग्रुप कह चुकी है कि हैकिंग के छिट-पुट किस्से हुए थे और इनमें हैकिंग विशेषज्ञों ने की थी। लेकिन विशेषज्ञों की चेतावनी है कि अभी तक हैकिंग के खतरे का समाधान नहीं निकाला गया है।
अमेरिका और यूरोपीय संघ के उपभोक्ता समूहों ने शिकायतें भी दर्ज कराई हैं।
केयला की इस कथित कमजोरी का पता जनवरी 2015 में लगा था। इसके बाद अमरीका और यूरोपीय संघ के उपभोक्ता समूहों ने शिकायतें भी दर्ज कराई हैं। यूरोपीय संघ के न्याय, उपभोक्ता और लैंगिक समानता विभाग की कमिश्नर वेरा जूरोवा ने बीबीसी से कहा ,"बच्चों की निजता और सुरक्षा पर इंटरनेट से कनेक्टेड इस गुड़िया के असर को लेकर मैं चिंतित हूं। " कमीशन जांच कर रहा है कि कहीं ये स्मार्टडॉल यूरोपीय संघ के डेटा सुरक्षा नियमों का उल्लंघन तो नहीं कर रही।
यूनिवर्सिटी ऑफ सारलैंड के छात्र स्टीफन हेसल ने 'माय फ्रेंड केयला' को लेकर कानूनी सवाल खड़े किए थे। उन्होंने जर्मन वेबसाइट नेट्जपॉलिटिक डॉट ओआरजी से कहा कि 10 मीटर के घेरे में ब्लूटूथ एनेबल्ड डिवाइस के जरिए केयला से कनेक्ट किया जा सकता है, इसका मतलब है कि दूसरे कमरे में खड़े होकर कोई भी गुड़िया से खेल रहे बच्चे की जासूसी कर सकता है। हालांकि केयला को बनाने वाली कंपनी जेनेसिस टॉयज ने अभी इस चेतावनी पर कोई टिप्पणी नहीं की है।