फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INLD rally 25 September Oppn leaders Sharad Pawar, Nitish Kumar, Tejashwi Yadav, Uddhav Thackeray to Attend

भाजपा विरोधी दलों को बुलावा: 25 सितंबर को इनेलो की विशाल रैली, शरद पवार, नीतीश समेत ये बड़े नेता होंगे शामिल

Thu, 22 Sep 2022 02:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 22 Sep 2022 02:20 PM IST
सार

 चौधरी देवीलाल की जयंती (25 सितंबर) के अवसर पर इनेलो भाजपा विरोधी पार्टियों को एक मंच पर जुटाने का प्रयास कर रही है।  इसके लिए इनेलो ने विपक्ष के कई नेताओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

विज्ञापन
INLD rally 25 September Oppn leaders Sharad Pawar, Nitish Kumar, Tejashwi Yadav, Uddhav Thackeray to Attend
नीतीश कुमार और शरद पवार(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा में चौधरी देवीलाल की जयंती मनाने के लिए इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) 25 सितंबर को फतेहाबाद में  बड़े कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। इसे इनेलो सम्मान दिवस के रुप में मनाती है। इस जयंती पर इनेलो  भाजपा विरोधी पार्टियों को एक मंच पर जुटाने का प्रयास कर रही है।  इसके लिए इनेलो ने विपक्ष के कई नेताओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

विज्ञापन


इन नेताओं ने जताई रैली में शामिल होने की सहमति
25 सितंबर को होने जा रही इनेलो की रैली में विपक्षी नेता शरद पवार, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे, कनिमोझी शामिल होंगे इसके अलावा नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल ने भी हरियाणा में इनेलो की रैली में शामिल होने के लिए सहमति जताई है। जनता दल (यूनाइटेड) के नेता के.सी. त्यागी ने इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन


इन विपक्षी नेताओं को मिला न्यौता
सम्मान दिवस रैली को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एनसीपी प्रमुख शरद पंवार,  आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल, शरद यादव, के.सी त्यागी व सुखबीर सिंह बादल सहित अनेक राष्ट्रीय पार्टियों के नेता को न्यौता मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed