{"_id":"66782db7ef119a99ed0b9ed4","slug":"ink-thrown-at-opcc-chief-five-leaders-in-odisha-expelled-from-congress-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: कांग्रेस नेताओं ने ही अध्यक्ष शरत पटनायक पर फेंकी स्याही? पार्टी से छह वर्ष के लिए निकाले गए पांच नेता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: कांग्रेस नेताओं ने ही अध्यक्ष शरत पटनायक पर फेंकी स्याही? पार्टी से छह वर्ष के लिए निकाले गए पांच नेता
Sun, 23 Jun 2024 07:44 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Sun, 23 Jun 2024 07:44 PM IST
सार
Odisha: ओडिशा प्रदेश कांग्रेस प्रमुख शरत पटनायक पर स्याही फेंकने के मामले में कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने राज्य इकाई के पांच नेताओं को छह वर्षों के लिए निष्कासित किया है।
विज्ञापन
ओडिशा कांग्रेस प्रमुख शरत पटनायक
- फोटो : ANI
विस्तार
ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के प्रमुख शरत पटनायक पर स्याही फेंकने की घटना के मामले पर कांग्रेस आलाकमान ने संज्ञान लिया है। कांग्रेस आलाकमान ने पांच नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी की राज्य इकाई के महासचिव समेत पांचों नेताओं को छह वर्षों के लिए निकाला गया है।
विज्ञापन
इन नेताओं को पार्टी से निकाला गया
बता दें कि दो नकाबपोश व्यक्तियों ने ओडिशा के कांग्रेस मुख्यालय में ओपीसीसी प्रमुख पर स्याही फेंकी थी। कांग्रेस आलाकमना ने ओपीसीसी महासचिव प्रकाश मिश्रा, ओडिशा प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव श्रीयस्मिता पांडा, पार्टी की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के सचिव संदीप राउत्रे, युवा कांग्रेस के राज्य सचिव अमरेश परिदा और एनएसयूआई के राज्य सचिव आर्यन ससमल को छह साल के लिए निष्कासित किया है। ओपीसीसी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह सलूजा ने यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
संतोष सिंह सलूजा ने क्या कहा?
संतोष सिंह सलूजा ने कहा कि कुछ पदाधिकारी और पार्टी के विभिन्न पदों पर रहे कुछ लोगों ने इस मामले में अनुशासनहीनता दिखाते हुए संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कांग्रेस के पांच नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। पार्टी ने आदेश की एक प्रति कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दी है।
विज्ञापन
बता दें कि 21 जून की सुबह दो अज्ञात व्यक्ति ओपीसीसी प्रमुख शरत पटनायक के कक्ष में घुसे थे। इस दौरान उन्होंने पटनायक के कपड़ों पर स्याही छिड़क दी थी।