फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Inflation After lemon tomatoes price Hike rising heat spoiled the health of the crop so much increased prices of tomatoes in cities Latest Update

महंगाई की मार: अब टमाटर भी हुए लाल, बढ़ती गर्मी ने बिगाड़ दी फसल की सेहत, शहरों में इतने बढ़े दाम

Wed, 18 May 2022 04:38 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 18 May 2022 04:38 PM IST
सार

टमाटर व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल हिमाचल प्रदेश में टमाटर की नई फसल तो कमजोर है। इसकी आवक में भी 15-20 दिन की देरी हो रही है। इसलिए आगे टमाटर की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Inflation After lemon tomatoes price Hike rising heat spoiled the health of the crop so much increased prices of tomatoes in cities Latest Update
टमाटर के बढ़ते भाव - फोटो : Amar ujala

विस्तार

देश में नींबू के बाद अब टमाटर पर भी महंगाई का रंग चढ़ने लगा है। टमाटर की फसल को गर्म मौसम की वजह से नुकसान हुआ है, जिसके चलते इसके भाव में ज्यादा बढ़ोतरी देखी जा रही है। दक्षिण भारत के राज्यों में जहां टमाटर के खुदरा दाम 90 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं, तो उत्तर भारत के राज्यों में यह भाव 50 से 60 रुपए किलो चल रहा है। सब्जी कारोबारियों के अनुसार उत्तर भारत के राज्यों में यह भाव अगले महीने तक 80 से 100 रुपए किलो तक जा सकते हैं।

विज्ञापन


इन शहरों में लगातार बढ़ रहे हैं दाम
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों पर नजर डालें तो सामने आता है कि इन दिनों देशभर के खुदरा बाजारों में टमाटर 40 से 84 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि दो हफ्ते पहले दाम 30 से 60 रुपये किलो थे। इन दिनों देश में सबसे महंगा टमाटर दक्षिण व पूर्व भारत के शहरों में बिक रहा है। कर्नाटक के शिमोगा में टमाटर 84 रुपये किलो बिक रहा है। आंध्र प्रदेश के कुरनूल में 79 रुपये और ओडिशा के कटक में 75 रुपये किलो बिक रहा है। दिल्ली में टमाटर के खुदरा भाव 40 से 50 रुपये, भोपाल में 30 से 40 रुपये, लखनऊ में 40 से 50 रुपये है। मुंबई में यह 60 से 70 रुपये किलो बिक रहा है। दो सप्ताह पहले दिल्ली में भाव 20 से 30 रुपये, भोपाल में 20 रुपये और मुंबई में 36 रुपये किलो थे।
विज्ञापन


राजस्थान, गुजरात का टमाटर खत्म होने की कगार पर
कृषि मंत्रालय के पहले अग्रिम अनुमान के मुताबिक वर्ष 2021-22 में 203 लाख टन टमाटर पैदा हो सकता है, जो वर्ष 2020-21 के उत्पादन 211 लाख टन से कम है। मंत्रालय का यह अनुमान भीषण गर्मी पड़ने से पहले का है। जानकारों के मुताबिक, गर्मी पड़ने के बाद अब टमाटर की पैदावार 200 लाख टन से कम होने की संभावना है। दिल्ली की आजादपुर मंडी से जुड़े टमाटर कारोबारियों की मानें तो राजस्थान और गुजरात से आने वाला टमाटर खत्म होने के कगार पर है, जबकि उत्तर प्रदेश और हरियाणा में यह शुरू होने वाला है। इस बार गर्मी ज्यादा पड़ने से हर जगह टमाटर की फसल कमजोर है। दक्षिण भारत में फसल काफी कमजोर है। इसलिए वहां से टमाटर आ नहीं रहा बल्कि उत्तर भारत से टमाटर वहां जा रहा है। दिल्ली की मंडी में इन दिनों 20 से 25 ट्रक टमाटर की आवक हो रही है, जबकि मांग पूरी करने के लिए कम से कम 40 ट्रक आवक होनी चाहिए। एक वजह यह भी है कि मांग की तुलना में आवक कम होने से टमाटर के दाम बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के कारण फसल को हो रहा है नुकसान
टमाटर व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल हिमाचल प्रदेश में टमाटर की नई फसल तो कमजोर है। इसकी आवक में भी 15-20 दिन की देरी हो रही है। इसलिए आगे टमाटर की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है। आज मंडी में टमाटर 500 से 900 रुपये प्रति क्रेट (1 क्रेट में 25 किलो) बिक रहा है। दो सप्ताह में कीमतों में 200 रुपये प्रति क्रेट की तेजी आ चुकी है। दरअसल, किसानों ने बीते वर्षों में घाटा होने के बावजूद इस बार टमाटर कम लगाया था, लेकिन अब भीषण गर्मी के कारण इस फसल को काफी नुकसान हो रहा है। जिससे टमाटर की पैदावार घटने का अनुमान है। इसी वजह से देश में टमाटर के दाम बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed