{"_id":"5bc6328dbdec221a020c4837","slug":"indrani-mukherjee-asked-the-court-that-id-cbi-were-take-responsibility-of-her-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्राणी ने अदालत से पूछा, क्या सीबीआई मेरी मौत की जिम्मेदारी लेगी?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंद्राणी ने अदालत से पूछा, क्या सीबीआई मेरी मौत की जिम्मेदारी लेगी?
भाषा, मुंबई
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने मंगलवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान विशेष अदालत से सवाल किया। इंद्राणी ने पूछा, ‘क्या सीबीआई मेरी मौत की जिम्मेदारी लेगी?’ इंद्राणी ने पिछले सप्ताह विशेष सीबीआई न्यायाधीश जेसी जगदाले के सामने स्वास्थ्य के आधार पर नई जमानत याचिका दायर की थी। इससे पहले दो मौकों पर उनकी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है।
विज्ञापन
सीबीआई की एक दलील पर जवाब देते हुए इंद्राणी ने कहा, ‘मैं दोषी साबित होने तक निर्दोष हूं। मैंने कोई अपराध किए बिना जेल में तीन साल गुजारे हैं। इसका मेरे स्वास्थ्य पर असर पड़ा है। क्या सीबीआई मेरी मौत की जिम्मेदारी लेगी?’
विज्ञापन
उन्होंने अदालत से कहा, ‘पिछले तीन सप्ताह में मेरी स्वास्थ्य स्थिति में गंभीर बदलाव आया है। मेरे दिमागी रूप से कई परेशानियों का सामना कर रही हूं, जबकि पहले ऐसा नहीं था।’ इंद्राणी ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया कि मेरे मस्तिष्क में ऐसे बदलाव हुए हैं जो अब ठीक नहीं हो सकते।
विज्ञापन
सीबीआई ने उनकी जमानत याचिका का विरोध करते हुए दावा किया कि बाहर उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है।