फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indra and Russia to conduct Indra exercises on 4 and 5 September in Bay of Bengal

बंगाल की खाड़ी में 4-5 सितंबर को इंद्र युद्धाभ्यास करेंगे भारत और रूस

Wed, 02 Sep 2020 06:34 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 02 Sep 2020 06:34 AM IST
विज्ञापन
Indra and Russia to conduct Indra exercises on 4 and 5 September in Bay of Bengal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PRO Defence Lucknow Twitter

सीमा पर चीन से तनाव के बीच भारत और रूस की नौसेनाएं 4-5 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में युद्धाभ्यास करेंगी। यह युद्धाभ्यास मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए किया जा रहा है। इस युद्धाभ्यास के दौरान सतह और हवा में तोपों से लक्ष्य पर निशाना लगाया जाएगा।

विज्ञापन


भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में पहले से ही कई जंगी जहाजों की तैनाती की है। इसे इंद्र युद्धाभ्यास नाम दिया गया है। यह अभ्यास पहले रूस के व्लाडिवोस्टक में होना था, मगर कोरोना महामारी के चलते इसे टाल दिया गया था।
विज्ञापन

 
इस युद्धाभ्यास में रूसी नौसेना के जंगी जहाज एडमिरल विनोग्रादोव, एडमिरल ट्रिब्यूट्स और बोरिस ब्यूतोमा के साथ-साथ हेलिकॉप्टरों के बेडे़ भी शामिल होंगे। वहीं, भारतीय नौसेना की ओर से आईएनएस रणविजय (विनाशक), सहयाद्रि (लड़ाकू) और किल्तन (युद्धपोत) और शक्ति (टैंकर) युद्धक हेलिकॉप्टरों के साथ अभ्यास करेंगे। रूसी नौसेना का बेड़ा श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर 31 अगस्त से तीन सितंबर तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed