फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indo Russian joint venture begins manufacturing of Kalashnikov AK-203 assault rifles Rostec

Rostec: अमेठी में कलाश्निकोव एके-203 असॉल्ट राइफलों का उत्पादन शुरू, सुरक्षा बलों की बढ़ेगी ताकत

Tue, 17 Jan 2023 08:41 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 17 Jan 2023 08:41 PM IST
सार

इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड की भारत में एके-203 राइफलों के उत्पादन का सौ फीसदी स्थानीयकरण सुनिश्चित करने की योजना है।

विज्ञापन
Indo Russian joint venture begins manufacturing of Kalashnikov AK-203 assault rifles Rostec
Kalashnikov AK-203 assault rifles - फोटो : Social Media

विस्तार

एक इंडो-रशियन ज्वाइंट वेंचर ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में कलाश्निकोव एके-203 असॉल्ट राइफलों का निर्माण शुरू कर दिया है। इस कदम से भारतीय सशस्त्र बलों को ज्यादा मारक क्षमता हासिल होगी।  

विज्ञापन


इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड की भारत में एके-203 राइफलों के उत्पादन का सौ फीसदी स्थानीयकरण सुनिश्चित करने की योजना है। रोस्टेक स्टेट कॉरपोरेशन ने एक बयान में कहा, भविष्य में कंपनी कलाश्निकोव असॉल्ट राइफल प्लेटफॉर्म पर आधारित उन्नत राइफलों का उत्पादन करने के लिए उत्पादन को बढ़ा सकती है और अपनी उत्पादन सुविधाओं को विकसित कर सकती है। 
विज्ञापन


भारत में रजिस्टर्ड और स्थित ज्वाइंटच वेंचर के रूसी पक्ष के संस्थापक रोसोबोरोनेक्सपोर्ट और कलाश्निकोव कंसर्न (दोनों रोस्टेक स्टेट की सहायक कंपनियां हैं) हैं, जिन्होंने कलाश्निकोव असॉल्ट राइफलों का उत्पादन शुरू कर दिया है। बयान में कहा गया है, रूस और भारत मजबूत साझेदारी संबंधों से जुड़े हुए हैं। दोनों देशों के बीच सैन्य-तकनीकी सहयोग के परिणामस्वरूप इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड का निर्माण हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed