फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indira Gandhi death anniversary Sonia Gandhi Manmohan Singh pay tribute at Shakti Sthal

इंदिरा की पुण्यतिथि पर सोनिया, मनमोहन ने दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी ने ऐसे किया याद

Thu, 31 Oct 2019 08:52 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 31 Oct 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi death anniversary Sonia Gandhi Manmohan Singh pay tribute at Shakti Sthal
सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : ANI

विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अंसारी, सोनिया, मनमोहन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी समाधि शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

विज्ञापन


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी दादी को याद करते हुए ट्वीट किया, 'आज मेरी दादी इंदिरा गांधी जी का बलिदान दिवस है। आप के फौलादी इरादे और निडर फैसलों की सीख हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करती रहेगी। आपको मेरा शत् शत् नमन।' 
 

 


गौरतलब है कि इंदिरा का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहबाद में हुआ था। वह तीन बार देश की प्रधानमंत्री रहीं। 31 अक्टूबर, 1984 को उनके अंगरक्षकों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed