{"_id":"62cc61894428ed683b2fafd0","slug":"indigo-to-rationalize-salaries-of-aircraft-maintenance-technicians-following-mass-sick-leaves","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndiGo: इंडिगो ने नाराज कर्मचारियों से कहा- वेतन को 'तर्कसंगत' बनाएंगे, कोरोना के कारण आई 'विसंगति' को दूर करेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IndiGo: इंडिगो ने नाराज कर्मचारियों से कहा- वेतन को 'तर्कसंगत' बनाएंगे, कोरोना के कारण आई 'विसंगति' को दूर करेंगे
Mon, 11 Jul 2022 11:14 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:14 PM IST
सार
इंडिगो के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (इंजीनियरिंग) ने सोमवार को विमान रखरखाव तकनीशियनों को एक ईमेल भेजा। इसमें कहा गया था कि कोविड-19 महामारी के कारण इंडिगो सहित संपूर्ण विमानन उद्योग पिछले तीस महीनों में एक अभूतपूर्व चुनौतीपूर्ण अवधि से गुजरा है।
विज्ञापन
Indigo
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडिगो ने सोमवार को कहा है कि वह अपने विमान के तकनीकी कर्मचारियों के वेतन को 'तर्कसंगत' बनाएगी और कोरोना महामारी के कारण होने वाली विसंगतियों को दूर करेगी। अंदरूनी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि दिल्ली और हैदराबाद में अपने वेतन के विरोध में बड़ी संख्या एयरलाइन के विमान रखरखाव तकनीशियन शनिवार और रविवार को छुट्टी पर चले गए।
बीमारी का बहाना बनाकर एयर इंडिया की भर्ती में गए कर्मचारी
सूत्रों के मुताबिक, 2 जुलाई को इंडिगो की घरेलू उड़ानों में से करीब 55 फीसदी में देरी हुई इसके पीछे की वजह यह थी कि इसके कर्मचारियों ने बड़ी संख्या ने सिक लीव ले ली। ये कर्मचारी बीमारी का बहाना बनाकर एयर इंडिया की रिक्रूटमेंट ड्राइव में शामिल होने गए थे।
जब कोरोना महामारी अपने चरम पर थी, तब इंडिगो ने अपने कर्मचारियों के एक बड़े वर्ग के वेतन में कटौती की थी।
इंडिगो ने सीनियर वाइस प्रेसीडेंट ने क्या कहा
इंडिगो के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (इंजीनियरिंग) एस.सी. गुप्ता ने सोमवार को विमान रखरखाव तकनीशियनों को एक ईमेल भेजा। इसमें कहा गया था कि कोविड-19 महामारी के कारण इंडिगो सहित संपूर्ण विमानन उद्योग पिछले तीस महीनों में एक अभूतपूर्व चुनौतीपूर्ण अवधि से गुजरा है। गुप्ता द्वारा भेजे गए ईमेल में उल्लेख किया गया है कि एयरलाइन के प्रत्येक तकनीशियन की प्रतिबद्धता इस कठिन अवधि के दौरान लगातार बनी रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मुझे वेतन वृद्धि के बारे में आपकी कुछ चिंताओं से अवगत कराया गया है और मैं समझता हूं कि पिछले दो वर्षों के दौरान हम आपके मुआवजे को संशोधित नहीं कर पाए हैं। मैंने अपने नेतृत्व और मानव संसाधन समूह के साथ इसकी समीक्षा की है और मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि महामारी के कारण होने वाली विसंगतियों को युक्तिसंगत बनाने पर हमारा समझौता हो गया है। इस युक्तिकरण को दर्शाने वाले पत्र आपको अगले दो सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे जो 1 अगस्त 2022 से प्रभावी होंगे।
गुप्ता ने विश्वास जताया कि तकनीशियन हमेशा की तरह उसी उत्साह और जवाबदेही के साथ काम करना जारी रखेंगे।
नई एयरलाइन आकासा एयर, जेट एयरवेज और टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके चलते विमान उद्योग के कर्मचारी इसे अवसर के तौर पर देख रहे हैं।