फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indigo security has received a bomb threat call at Mumbai Airport for Delhi-Mumbai flight

महिला ने फैलाई इंडिगो विमान में 'बम' होने की अफवाह, सवार थे 169 यात्री

Sat, 15 Dec 2018 11:04 AM IST
आसिम खान चुनाव डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Sat, 15 Dec 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
Indigo security has received a bomb threat call at Mumbai Airport for Delhi-Mumbai flight
इंडिगो

इंडिगो के मुंबई से दिल्ली होकर लखनऊ जाने वाले विमान में बम रखे होने की धमकी मिलने के बाद शनिवार को उसे उड़ान भरने से रोक दिया गया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि विमान में 169 यात्री सवार थे और उसे सुबह छह बजकर पांच मिनट पर उड़ान भरनी थी। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एक अन्य निजी विमान सेवा से यात्रा कर रही एक यात्री ने मुंबई हवाई अड्डे पर हमारे कर्मचारियों को बताया कि मुंबई-दिल्ली फ्लाइट 6ई 3612 में बम रखा हो सकता है। इंडिगो ने संबंधित अधिकारियों को मामले की सूचना दी और सामान्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया।’’ 

विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यात्री मानसिक रूप से बीमार पाई गई। विमान परिचालन बहाल कर दिया गया है। हालांकि, विमान को उड़ान भरने में एक घंटे की देरी हुई।’’ एक सूत्र ने बताया, ‘‘गो एयर फ्लाइट जी8 329 से दिल्ली जा रही एक महिला यात्री टी1 पर इंडिगो के चेक-इन काउंटर पर गई और वहां बताया कि इंडिगो की फ्लाइट 6ई 3612 में बम है।’’ सूत्र ने बताया कि महिला यात्री ने कुछ लोगों की तस्वीरें भी दिखाईं और दावा किया कि वे राष्ट्र के लिए ‘‘खतरा’’ हैं।
विज्ञापन


इसके बाद सीआईएसएफ के कर्मी उसे पूछताछ के लिए हवाई अड्डा पुलिस थाने लेकर गए। सूत्र ने कहा, ‘‘सीआईएसएफ के सहायक कमांडर के कार्यालय में बीटीएसी की बैठक बुलायी गयी जिसमें धमकी को विशिष्ट बताया।’’ सूत्रों ने बताया कि बम धमकी आकलन समिति (बीटीएसी) ने इस धमकी को गंभीरता से लिया जिसके बाद विमान को एक खाली स्थान पर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बाद में सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को ‘‘सुरक्षित’’ घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed