फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indigo flight will start between Delhi-Jorhat, Sarma said - will increase air connectivity with other cities a

Assam: दिल्ली-जोरहाट के बीच शुरू होगी इंडिगो की उड़ान, सरमा बोले- अन्य शहरों के साथ भी बढ़ाएंगे हवाई संपर्क

Sat, 31 May 2025 11:39 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: बशु जैन Updated Sat, 31 May 2025 11:39 AM IST
सार

असम के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। एयरलाइन कंपनी इंडिगो सितंबर से दिल्ली और जोरहाट के बीच नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि जल्द ही हम अन्य शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू करेंगे। 

विज्ञापन
Indigo flight will start between Delhi-Jorhat, Sarma said - will increase air connectivity with other cities a
इंडिगो फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली से जोरहाट तक की यात्रा अब आसान और किफायती होने वाली है। इंडिगो सितंबर के मध्य से दिल्ली और जोरहाट के बीच नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू करेगी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि एयरलाइन कंपनी ने राज्य के लिए अन्य स्थानों से भी हवाई संपर्क बढ़ाने की योजना बनाई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मिजोरम में पांच घर और होटल ढहे, कई लोगों के मारे जाने की आशंका, असम में भी पांच की मौत

लोगों की मांग पूरी की: सीएम 

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में अपनी यात्रा के दौरान एयरलाइन के वरिष्ठ प्रबंधन से मुलाकात की थी। उन्होंने असम के अन्य प्रमुख स्थानों, विशेष रूप से सिलचर, डिब्रूगढ़ और उत्तरी लखीमपुर में हवाई संपर्क बढ़ाने का आग्रह किया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी दी। सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि कम लागत वाली एयरलाइन यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से सटे चार राज्यों में आज फिर मॉक ड्रिल, हवाई हमलों से बचने का होगा अभ्यास

कहां से कहां तक शुरू होगी हवाई सेवा 
सीएम ने कहा दिल्ली-डिब्रूगढ़ उड़ान में अब गुवाहाटी में एक स्टॉपओवर शामिल होगा। गुवाहाटी-सिलचर उड़ान शुरू करने के लिए इस विमान के शेड्यूल को दोबारा तैयार किया जाएगा। 2025-26 में सर्दियों से गुवाहाटी-नवी मुंबई के बीच नई उड़ान शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडिगो जल्द ही उत्तरी लखीमपुर के लीलाबारी हवाई अड्डे से निर्धारित परिचालन का मूल्यांकन करेगी। सरमा ने कहा कि दिल्ली-जोरहाट सीधी उड़ान के साथ ये अतिरिक्त सुविधाएं असम की हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed