फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Operation Shield: Mock Drills Conducted Today in Four Border States to Prepare for Aerial Attack Scenarios

ऑपरेशन शील्ड: पाकिस्तान से लगते चार राज्यों समेत छह में मॉक ड्रिल, हवाई हमले का सायरन बजते हुए हुआ ब्लैक आउट

Sat, 31 May 2025 10:10 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 31 May 2025 10:10 PM IST
सार

Operation Shield Mock Drill Today : ऑपरेशन शील्ड के तहत पहले यह ड्रिल बृहस्पतिवार को होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। पाकिस्तान के साथ 10 मई की शाम से लागू संघर्ष विराम के बाद पहली बार मॉक ड्रिल कराई गई।

विज्ञापन
Operation Shield: Mock Drills Conducted Today in Four Border States to Prepare for Aerial Attack Scenarios
पांच राज्यों में मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच सीमावर्ती राज्यों में पूरा एहतियात और चौकसी बरती जा रही है। पड़ोसी मुल्क के किसी दुस्साहस से निपटने के लिए सीमावर्ती चार राज्यों जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात के साथ ही हरियाणा और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में शनिवार को मॉक ड्रिल हुई। ऑपरेशन शील्ड के तहत हुए अभ्यास में हवाई हमले का सायरन बजते ही इन राज्यों के कई जिलों में तुरंत ब्लैक आउट कर दिया गया।

विज्ञापन


मॉक ड्रिल की प्रक्रिया शनिवार शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक चली। इसके तहत हवाई, मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचने का अभ्यास किया गया। साथ ही सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं को भी जांचा गया। रात के 8 बजते ही हवाई हमले का सायरन बजाया गया और ब्लैक आउट किया गया। मॉक ड्रिल में दुश्मन के विमानों, ड्रोन और मिसाइल हमलों से बचने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन


आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालियों का भी परीक्षण किया गया। महत्वपूर्ण ठिकानों, इमारतों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अभ्यास किया गया। लोगों को खतरे वाली जगहों से सुरक्षित स्थानों पर भेजने की तैयारी तथा विमानों व मिसाइलों के हमले पर वायुसेना और नागरिक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष के बीच हॉटलाइन स्थापित करने की तैयारी परखी गई। साथ ही घायलों को अस्पताल ले जाने का भी अभ्यास किया गया। ड्रिल में नागरिक सुरक्षा वॉर्डन, स्थानीय प्रशासन के कर्मचारी, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट और गाइड ने हिस्सा लिया। ड्रिल में सशस्त्र बलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपात हालात से निपटने का अभ्यास
ऑपरेशन शील्ड के दौरान नागरिक सुरक्षा के संबंध में स्थानीय प्रशासन की तत्परता सुनिश्चित करने, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एवं गाइड जैसे स्वयंसेवकों की सेवाएं लेने, दुश्मन के विमानों व मिसाइल हमलों के संबंध में वायुसेना व नागरिक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष के बीच हॉटलाइन स्थापित करने, हवाई हमले के सायरन को सक्रिय करने,  ब्लैकआउट सुनिश्चित करने, जनता व संपत्ति की सुरक्षा जैसी विभिन्न कार्रवाई की गई। इससे पहले पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर सात मई को 244 जिलों में मॉक ड्रिल हुई थी।

ये भी पढ़ें: केरल हाईकोर्ट का आदेश: पूर्व VC को दो हफ्ते के भीतर दें पेंशन का लाभ; कहा- सरकार ने परेशान करने में झोंकी ताकत


  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed