फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indigo flight heading singapore emergency landing in indonesia landed safely

Indigo: सिंगापुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की इंडोनेशिया में इमरजेंसी लैंडिंग, अटकी रही यात्रियों की सांसें

Wed, 10 May 2023 12:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 10 May 2023 12:30 PM IST
सार

विमान को इंडोनेशिया के मेदान इलाके में कुआलानामु एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की। 

विज्ञापन
indigo flight heading singapore emergency landing in indonesia landed safely
इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट की इंडोनेशिया में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। तकनीकी खराबी के बाद पायलट ने यह फैसला लिया। फ्लाइट सुरक्षित लैंड करा ली गई। जांच के बाद विमान में कोई खराबी नहीं पाई गई है। हालांकि विस्तृत जांच के लिए अभी विमान को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


जलने की बू आने के बाद कराई गई लैंडिंग
खबर के अनुसार, इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6ई-1007 तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रही थी लेकिन रास्ते में पायलट को विमान में कुछ जलने की बू आई। इस पर तुरंत पायलट ने तय प्रक्रिया का पालन करते हुए विमान को नजदीकी एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया। इसके बाद विमान को इंडोनेशिया के मेदान इलाके में कुआलानामु एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की। 
विज्ञापन


लैंडिंग के बाद विमान की जांच की गई तो प्राथमिक तौर पर अभी विमान में कोई खराबी नहीं मिली है लेकिन अभी विमान इंडोनेशिया के एयरपोर्ट पर ही है और विस्तृत जांच के बाद ही इसे उड़ान की इजाजत दी जाएगी। विमान के यात्रियों को एक अन्य विमान से सिंगापुर भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में भी हुई थी इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
इससे पहले बीती अप्रैल में भी इंडिगो की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। विमान को तकनीकी खराबी के चलते आपात स्थिति में तेलंगाना के शमशाबाद एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा था। विमान में बेंगलुरु से वाराणसी के लिए उड़ान भरी थी। लैंडिंग के वक्त विमान में 137 यात्री सवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed