{"_id":"5c6060d3bdec220c0c321d25","slug":"indigo-flight-continues-to-be-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि के चलते इंडिगो का संचालन बुरी तरह प्रभावित, कई घरेलू उड़ानें रद्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओलावृष्टि के चलते इंडिगो का संचालन बुरी तरह प्रभावित, कई घरेलू उड़ानें रद्द
Mon, 11 Feb 2019 12:01 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
इंडिगो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किफायती विमानन कंपनी इंडिगो ने देशभर में अपनी विभिन्न घरेलू उड़ानें रद्द करना रविवार को भी जारी रखा क्योंकि इस सप्ताह के शुरू में उत्तर भारत में ओलावृष्टि के बाद उसकी उड़ानों का संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। दिल्ली हवाई अड्डा अधिकारियों ने कहा कि विमानन कंपनी ने शनिवार को करीब 15 उड़ानें रद्द कीं और रविवार को करीब सात उड़ानें रद्द कीं।
विज्ञापन
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा, एयरलाइन चालक दल के सदस्यों के प्रबंधन में समस्याओं का सामना कर रही है। इसलिए इन उड़ानों को रद्द कर दिया गया जिन्हें कल और आज दिल्ली से रवाना होना था। एयरलाइन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार सात फरवरी को 11 उड़ानों के मार्ग परिवर्तित कर दिए गए और कई उड़ानें रद्द की गईं।
विज्ञापन
इंडिगो ने एक बयान में कहा, हमारी समयसारिणी ठीक करने के लिए चालक दल के सदस्यों और विमानों को लगाने में फेरबदल किया गया है। इसके परिणामस्वरूप, कई उड़ानें रद्द की गई हैं। हमें अपने उपभोक्ताओं को हुई परेशानी के लिए खेद है। बेंगलुरू हवाई अड्डा अधिकारियों ने कहा कि एयरलाइन की करीब 16 उड़ानें रविवार को रद्द की गईं।
विज्ञापन
(इनपुट-भाषा)