फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indigo crisis flight cancellation updates airport issue advisory seeks more time for respond dgca

IndiGo Crisis: सोमवार को भी इंडिगो का परिचालन संकट बरकरार, प्रमुख हवाई अड्डों पर 350 से ज्यादा उड़ानें रद्द

Mon, 08 Dec 2025 10:18 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 08 Dec 2025 10:18 AM IST
सार

इंडिगो में जारी संकट अभी भी थमता दिखाई नहीं दे रहा है। सोमवार को भी देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर इंडिगो की उड़ानें या तो रद्द हो रही हैं या फिर उनमें देरी हो रही है। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है।

विज्ञापन
Indigo crisis flight cancellation updates airport issue advisory seeks more time for respond dgca
इंडिगो का परिचालन संकट बरकरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिगो में जारी परिचालन संकट अभी भी जारी है। दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डों पर सोमवार को भी इंडिगो की उड़ानें रद्द हो रही हैं और उनमें देरी हो रही है। हालात को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने सोमवार को सुबह साढ़े छह बजे यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की और एडवाइजरी में बताया कि उड़ानों में देरी हो सकती है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा कि घर से निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक जरूर करें ताकि एयरपोर्ट पर परेशानी का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन


सोमवार को भी बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द
सोमवार को 350 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं, जिनमें अहमदाबाद हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह 8 बजे तक इंडिगो की 18 उड़ानें रद्द हुईं। बंगलूरू हवाई अड्डे पर 127 उड़ानें रद्द हुई हैं। वहीं हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 77, दिल्ली एयरपोर्ट पर 134 उड़ानें रद्द हुई हैं। चेन्नई, अहमदाबाद और असम के एयरपोर्ट्स पर टर्मिनल एरिया में भारी भीड़ है। इस तरह बीते करीब एक सप्ताह में इंडिगो की करीब चार हजार उड़ानें रद्द हो चुकी हैं, जिससे देश का हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। सरकार के दखल के बावजूद अभी तक हालात सामान्य नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


डीजीसीए को जवाब देने के लिए इंडिगो ने मांगा समय
इंडिगो एयरलाइन ने डीजीसीए के नोटिस का जवाब देने के लिए और समय देने की मांग की है। डीजीसीए ने शनिवार 6 दिसंबर को इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें इंडिगो के परिचालन संकट पर जवाब मांगा गया था। डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स और सीओओ और अकाउंटेबल मैनेजर पोर्केरास को जारी नोटिस में कहा कि बड़े पैमाने पर परिचालन योजना बनाने की असफलता और संसाधन प्रबंधन की चूक दिखाई देती है। नोटिस में कहा गया कि इंडिगो में जारी संकट का मुख्य कारण नए एफडीटीएल नियमों को लागू करने के लिए सही इंतजाम न करना है, ऐसे में एयरलाइन के खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें- IndiGo Crisis: वर्षों से खामियों की अनदेखी से पैदा हुए शर्मनाक हालात, इंडिगो ने इन चीजों पर नहीं दिया ध्यान

इंडिगो संकट की जांच कर रही सरकार
डीजीसीए ने जवाब देने के लिए इंडिगो को 24 घंटे का समय दिया था, जो रविवार को पूरा हो गया। हालांकि इंडिगो ने रविवार को ही डीजीसीए को एक पत्र भेजकर नोटिस का जवाब देने के लिए एक दिन का और समय मांग लिया है। इंडिगो में जारी संकट की सरकार द्वारा जांच की जा रही है। सरकार द्वारा गठित चार सदस्यीय समिति इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इंडिगो ने अक्तूबर तक समय बर्बाद किया और एफडीटीएल नियमों को लागू करने में छूट प्राप्त करने की कोशिश की? सरकार का मानना है कि देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने एफडीटीएल नियमों को लागू करने की कोई योजना नहीं बनाई, जिसके चलते परिचालन संकट पैदा हुआ। 


सरकार के सख्त निर्देश के बाद इंडिगो एयरलाइन ने रविवार शाम तक यात्रियों को 610 करोड़ रुपये का रिफंड कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने देशभर में यात्रियों के 3 हजार से ज्यादा बैगेज भी लौटाए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रविवार शाम इसकी जानकारी दी।

हैदराबाद हवाई अड्डे पर तीन विमानों में बम की धमकी दी गई
इंडिगो के परिचालन संकट के बीच रविवार को हैदराबाद हवाई अड्डे पर तीन उड़ानों में बम की धमकी दी गई है। हवाई अड्डे के कस्टमर सपोर्ट आईडी पर ईमेल भेजकर यह धमकी दी गई। एयरपोर्ट को रविवार देर रात हीथ्रो से ब्रिटिश एयरवेज (BA 277), फ्रैंकफर्ट से लुफ्थांसा (LH 752) और कन्नूर से इंडिगो की 6E 7178 को टारगेट करते हुए बम से उड़ाने की धमकी के ईमेल मिले। हालांकि जिन उड़ानों में बम की धमकी दी गई, वे सभी सुरक्षित हवाई अड्डे पर उतरीं। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि विमानों की लैंडिंग के दौरान सुरक्षा के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया। पिछले हफ्ते भी राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दुबई-हैदराबाद एमिरेट्स फ्लाइट और इंडिगो की मदीना-हैदराबाद और शारजाह-हैदराबाद फ्लाइट्स के लिए अलग-अलग बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे। मदीना-हैदराबाद को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed