फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IndiGo call centre received a bomb threat call for its Jaipur-Mumbai flight early morning

इंडिगो की जयपुर-मुंबई उड़ान में बम होने की अफवाह से हड़कंप

Tue, 19 Jun 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Jun 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
IndiGo call centre received a bomb threat call for its Jaipur-Mumbai flight early morning
इंडिगो फ्लाइट

इंडिगो एयरलाइंस की जयपुर-मुंबई उड़ान में सोमवार सुबह बम होने की अफवाह से कंपनी सहित पूरे हवाई अड्डे में हड़कंप मच गया। इंडिगो का कहना है कि किसी ने कंपनी के कॉल सेंटर पर फोन करके विमान में बम होने की सूचना दी थी। सूचना प्राप्त होते ही बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी देते हुए सभी आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाए गए।

विज्ञापन


इंडिगो ने बताया कि संबंधित अधिकारियों ने पूरे विमान की जांच की, जिसके बाद पता चला कि यह किसी की शरारत थी और बम होने की सूचना झूठी थी। सुरक्षा क्लीयरेंस मिलते ही विमान को अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। दूसरी ओर उस व्यक्ति की खोज शुरू कर दी गई है, जिसने फोन करके विमान में बम होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


इंडिगो के कॉल सेंटर को सुबह करीब साढ़े पांच बजे फ्लाइट में बम होने की सूचना एक अज्ञात शख्स से मिली थी। शख्स ने एयरलाइन को बताया कि जयपुर से मुंबई जा रही 6ई218 फ्लाइट में बम है। जिस समय फोन आया फ्लाइट जयपुर से उड़ान भर चुकी थी। फ्लाइट्स पर नजर रखने वाली संस्था फ्लाइस्टैट्स के अनुसार विमान ने सुबह के 5.5 मिनट पर उड़ान भरी थी और उसे 7 बजे मुंबई पहुंचना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed