{"_id":"5de8f13b8ebc3e54e37925a1","slug":"indigo-aircraft-operating-mumbai-bangalore-returned-after-pilot-observed-caution-message","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक संदेश पर यात्रियों समेत वापस मुंबई लौटा विमान, बेंगलूरू के लिए भरी थी उड़ान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक संदेश पर यात्रियों समेत वापस मुंबई लौटा विमान, बेंगलूरू के लिए भरी थी उड़ान
Thu, 05 Dec 2019 05:29 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 05 Dec 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
इंडिगो
मुंबई से गुरुवार को बेंगलूरू जा रहे इंडिगो के ए320 निओ विमान के पायलट को उड़ान के दौरान सावधानी का एक संदेश मिला। संदेश मिलते ही पायलट ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया और एहतियात के तौर पर यात्रियों समेत विमान लेकर मुंबई लौट आया। फिलहाल मुंबई में विमान का निरीक्षण चल रहा है।
विज्ञापन
IndiGo statement: An IndiGo NEO A320 aircraft was operating Mumbai-Bangalore this morning. During flight pilot observed caution message. Standard operating procedures were followed and aircraft returned to Mumbai as precaution.Aircraft is currently under inspection in Mumbai pic.twitter.com/QjkhH7tHLV
— ANI (@ANI) December 5, 2019विज्ञापन
इससे पहले चेन्नई से सोमवार को हैदराबाद जा रहे इंडिगो के ए320 निओ विमान के एक प्रैट एंड व्हिटनी (पीडब्ल्यू) इंजन में कोई गड़बड़ी आ गई थी। हालांकि, विमान को सुरक्षित हैदराबाद उतार लिया गया था। उतरने के बाद पीडब्ल्यू इंजन में काफी कंपन देखा गया। जानकारी के मुताबिक जिस पीडब्ल्यू इंजन में गड़बड़ी आई , उसे बदला जाएगा।
विज्ञापन
इंडिगो ने एक बयान में कहा, ‘दो दिसंबर को चेन्नई से हैदराबाद जा रही उड़ान संख्या 6ई-6215 के हैदराबाद में उतरने के बाद विमान चालक ने इंजन में कंपन महसूस किया। विमान को परिचालन से हटा दिया गया है। मरम्मत और जांच संबंधी आवश्यक काम जारी है।’