{"_id":"5f75c6688ebc3e91b537d216","slug":"indigenously-developed-anti-tank-guided-missile-successfully-test-fired-defeating-a-target-located-at-longer-range","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वदेशी एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण, लंबी दूरी पर स्थित लक्ष्य को भेदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्वदेशी एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण, लंबी दूरी पर स्थित लक्ष्य को भेदा
Thu, 01 Oct 2020 08:30 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 01 Oct 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को देश में विकसित लेजर गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का सफल परीक्षण किया गया। मिसाइल का यह परीक्षण लंबी दूरी पर स्थित निशाने पर किया गया, जिसे मिसाइल ने सफलतापूर्वक भेद दिया।
विज्ञापन
यह परीक्षण अहमदनगर में स्थित केके रेंज में एमबीटी अर्जुन से किया गया था। इस एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का परीक्षण 22 सितंबर को हुए सफल ट्रायल को जारी रखते हुए किया गया। सफल परीक्षण पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) को बधाई दी है।
विज्ञापन
#WATCH Indigenously developed Laser-Guided Anti Tank Guided Missile (ATGM) successfully test-fired today defeating a target located at longer range. The test was conducted from MBT Arjun at KK ranges (ACC&S) Ahmednagar in continuation of successful trial done on September 22 pic.twitter.com/H8QQVDxw6t
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 1, 2020
एक अधिकारी ने बताया कि मिसाइल का पिछले दस दिनों में इस तरह का दूसरा सफल परीक्षण था। इस मिसाइल की रेंज पांच किलोमीटर तक है। रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ‘एटीजीएम विस्फोटक प्रतिक्रिया बख्तर से सुरक्षित बख्तरबंद वाहनों को डेढ़ से पांच किलोमीटर के रेंज में पराजित कर सकता है।’
बयान के अनुसार एटीजीएम को कई प्लेटफॉर्म से लांच करने की क्षमता के साथ बनाया गया है और वर्तमान में एमबीटी अर्जुन के 120 एमएम राइफल से इसका तकनीकी परीक्षण जारी है। अर्जुन डीआरडीओ की तरफ से विकसित तीसरी पीढ़ी का मुख्य युद्धक टैंक है।
इससे पहले बुधवार को भारत ने ओडिशा में बालासोर स्थित एकीकृत प्रक्षेपण स्थल से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के एक नए संस्करण का सफल परीक्षण किया था। इसकी मारक क्षमता लगभग 400 किलोमीटर तक है।
इसे लेकर रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि सतह से सतह पर मार करने वाली यह क्रूज मिसाइल स्वदेशी बूस्टर और ‘एअरफ्रेम’ के साथ भारत में निर्मित अन्य उप-प्रणालियों जैसी विशिष्टताओं से लैस है।