फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indigenous Zydus cadila DNA vaccine Discussion twice time but DGCA did not get permission

मंजूरी का इंतजार: दो बार चर्चा, लेकिन नहीं मिली स्वदेशी डीएनए टीके को अनुमति

Fri, 09 Jul 2021 08:19 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 09 Jul 2021 08:19 AM IST
सार

  • यह दुनिया की पहली डीएनए आधारित वैक्सीन है जिसकी तीन खुराक लेने के बाद कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी विकसीत हो सकती है।

विज्ञापन
Indigenous Zydus cadila DNA vaccine Discussion twice time but DGCA did not get permission
कोरोना टीका (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

केंद्र सरकार दूसरी स्वदेशी डीएनए वैक्सीन को अब तक मंजरू नहीं दे पाई है। करीब सप्ताह भर पहले फॉर्मा कंपनी जाइडस कैडिला ने डीएनए वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की अनुमति के लिए आवेदन दिया था जिस पर दो बार बहस और चर्चा होने के बाद भी विशेषज्ञ कार्यकारी समिति (एसईसी) फैसला नहीं ले पाई है।

विज्ञापन


अब सूत्रों का कहना है कि अगले सप्ताह की शुरुआत में समिति अपना फैसला सुना सकती है। समिति की सिफारिशों के आधार पर औषधि महानिदेशक वैक्सीन को अनुमति देने का फैसला ले सकते हैं। यह दुनिया की पहली डीएनए आधारित वैक्सीन है जिसकी तीन खुराक लेने के बाद कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी विकसीत हो सकती है। हालांकि कंपनी ने इस वैक्सीन की दो खुराक लाने का वादा किया है, लेकिन फिलहाल मंजूरी मिलने के बाद तीन खुराक ही लेना होगा।
विज्ञापन

 
नाक से दी जाने वाली दवा के तीसरे दौर का परीक्षण जल्द
वायरस को मात देने के लिए ग्लेनमार्क फॉर्मास्युटिकल्स जल्द ही नेजल स्प्रे का तीसरे चरण का परीक्षण शुरू करेगी। कंपनी का दावा है कि ये नेजल स्प्रे संक्रमण को मात देने में कारगर है। दवा के इस्तेमाल शुरू करने के लिए कंपनी ने इमरजेंसी में इसे इस्तेमाल की अनुमति के लिए आवेदन किया है। दवा नियंत्रक ने ग्लेनमार्क को तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति दे दी है। कंपनी ने इसके लिए कनाडा की कंपनी सैनोटाइज के साथ संपर्क भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed