{"_id":"5b9bb48a867a557ea52f29c9","slug":"indigenous-ship-vijaya-came-in-service-of-coast-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"तट रक्षक की सेवा में शामिल हुआ स्वदेशी गश्ती जहाज ‘विजय’","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तट रक्षक की सेवा में शामिल हुआ स्वदेशी गश्ती जहाज ‘विजय’
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा
Updated Fri, 14 Sep 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय तट रक्षक ने शुक्रवार को उन्नत नेविगेशन और संचार उपकरण से सुसज्जित स्वदेशी गश्ती जहाज 'विजय' को सेवा में शामिल कर लिया। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 98 मीटर लंबे इस जहाज को विशिष्ट आर्थिक क्षेत्रों में गहन जांच के लिए ओडिशा के पारादीप में तैनात किया जाएगा।
‘विजय’ को सेवा में शामिल करने के लिए ओडिशा में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सुरक्षा सचिव संजय मित्रा और तट रक्षक महानिदेशक राजेंद्र सिंह ने हिस्सा लिया। सुरक्षा सचिव ने इस मौके पर कहा कि ‘इससे पूर्वी समुद्र तटों की हमारी विशाल तटरेखा और विशेषत: ओडिशा व पश्चिम बंगाल राज्यों की समुद्री सुरक्षा बेहतर होगी।’
यह जहाज समुद्र में तेल फैलने से रोकने के लिए सीमित प्रदूषण प्रतिक्रिया उपकरण ले जाने में सक्षम है और आग नियंत्रण प्रणाली के साथ 30 मिमी की बंदूक से लैस है। कमांडेंट हरेंद्र जीत सिंह इस जहाज का नेतृत्व करेंगे और इस पर 12 अधिकारी और 91 अन्य व्यक्ति तैनात होंगे।
विज्ञापन
यह जहाज दो इंजन वाला एक हेलिकॉप्टर व चार उच्च गति वाली नौकाओं सहित बोर्डिंग, खोज व बचाव, कानून प्रवर्तन और समुद्री गश्त संचालन के लिए दो नौकाएं ले जाने में सक्षम होगा। इसे आधुनिक नेविगेशन और संचार उपकरणों से लैस किया गया है। जानकारी के अनुसार भारतीय तट रक्षक में अभी 137 नौकाएं और 62 विमान हैं। वहीं विभिन्न भारतीय शिपयार्डों में 61 नौकाओं पर काम किया जा रहा है।