फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indias first Metaverse marriage: Tamilnadu couple hold reception virtually, brides late father avatar will also take part In wedding

आभासी दुनिया में नई पहल : फेसबुक के मेटावर्स पर शादी की दावत, दुल्हन के दिवंगत पिता का अवतार भी रिसेप्शन में होगा शामिल

Tue, 18 Jan 2022 05:46 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली।
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 18 Jan 2022 05:46 AM IST
सार

यह भारत में मेटावर्स की 3डी डिजिटल दुनिया में होने जा रहा पहला वैवाहिक आयोजन होगा। महामारी को देखते हुए तमिलनाडु के दिनेश एसपी व नागानंदिनी रामास्वामी ने यह कदम उठाया है। दूल्हा-दुल्हन हैरी पॉटर के फैन हैं, इसलिए हॉगवार्ट के किले पर रिसेप्शन थीम रखी गई है।

विज्ञापन
Indias first Metaverse marriage: Tamilnadu couple hold reception virtually, brides late father avatar will also take part In wedding
मेटावर्स पर शादी की दावत देने जा रहे तमिलनाडु के दिनेश एसपी व नागानंदिनी रामास्वामी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तमिलनाडु के दिनेश एसपी व नागानंदिनी रामास्वामी को अपने विवाह के रिसेप्शन में न खास सजने-धजने की जरूरत होगी न महामारी में मेहमानों की भारी भीड़ के बीच जाने की। उन्होंने अपने विवाह के बाद रिसेप्शन आभासीय वास्तविकता की नई दुनिया फेसबुक के मेटावर्स में रखा है। यह भारत में मेटावर्स पर होने जा रहा पहला वैवाहिक आयोजन होगा। नागानंदिनी के दिवंगत पिता भी इसमें अवतार के रूप में शामिल होंगे।

विज्ञापन


इस अनूठे रिसेप्शन के दिनेश के विचार पर उनकी मंगेतर ने उत्साह से रजामंदी दी। मेटावर्स 3डी डिजिटल दुनिया है, जहां रची गई वास्तविकता (ऑग्मेंटेड रिएलिटी), आभासीय वास्तविकता (वर्चुअल रिएलिटी-वीआर) और ब्लॉक चेन तकनीकों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करवाया जाता है। यहां यूजर्स अपने नकली अवतार रचकर एक दूसरे से मिल और बातचीत कर सकते हैं। नागनंदिनी के दिवंगत पिता भी इसी वजह से इसमें शामिल हो सकेंगे। उनकी तस्वीरों के आधार पर उनका अवतार बनेगा।

विज्ञापन

हॉगवार्ट के किले पर रखी गई रिसेप्शन की थीम
दूल्हा-दुल्हन हैरी पॉटर के फैन हैं, इसलिए हॉगवार्ट के किले पर रिसेप्शन थीम रखी गई है। कृष्णागिरी के शिवलिंगपुरम में 6 फरवरी को विवाह से लौट कर दोनों लैपटॉप पर पारंपरिक परिधान पहने अवतारों के जरिए रिसेप्शन में आएंगे। रिश्तेदारों को शामिल होने के लिए लिंक व पासवर्ड दिए गए हैं, जिनसे वे अपने अवतार चुनेंगे। सभी अवतार एक दूसरे से मिल और बातचीत कर सकेंगे। गिफ्ट भी वाउचर या गूगल-पे से दिए जाएंगे। लेकिन यहां सबसे अहम, खाना नहीं होगा।

विज्ञापन

कोरोना महामारी में आया विचार

  • क्रिप्टोकरेंसी इथिरियम की माइनिंग करने वाले दिनेश आईआईटी मद्रास में प्रोजेक्ट एसोसिएट हैं और उनकी मंगेतर सॉफ्टवेयर डवलपर। दिनेश-नागानंदिनी की मुलाकात भी इंस्टाग्राम पर हुई थी।
  • कोरोना महामारी व लॉकडाउन से उन्हें मेटावर्स पर रिसेप्शन का विचार आया ताकि ज्यादा लोग इसमें शरीक हो सकें व संक्रमण न फैले। उन्हाेंने एक एप डवलपमेंट स्टार्टअप क्वाटिक्स टेक के विग्नेश सेल्वाराज से संपर्क किया, जिन्हांने इस अनूठे रिसेप्शन की पूरी तैयारी की।
विज्ञापन

मेटावर्स पर शादी को वैधता नहीं
पिछले साल अमेरिका में ट्रेसी व डेव ने मेटावर्स पर शादी की, जो ऐसी पहली शादी थी। अमेरिका के कई राज्य इसे मान्यता नहीं देते। वहां के कानून व इंटरनेट से शादी करवा रहे संगठन अमेरिकी विवाह मिनिस्ट्री डिजिटल अवतार वास्तविक मनुष्य नहीं मानते। भारत में टैक-लैगिस संस्था के पदाधिकारी सलमान वारिस बताते हैं कि ‘लॉकडाउन में वीडियो कॉलिंग पर विवाह व निकाह हुए, इसे स्वीकारा गया, लेकिन वहां वास्तविक लोग थे। मेटावर्स प्लेटफॉर्म पर वास्तविक पहचान बेहद मुश्किल है। इन अवतार को कानूनी दर्जा या किसी का प्रतिनिधि होने का कानूनी अधिकार नहीं मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed