घरेलू उड़ानों में बढ़ी यात्री संख्या, कोरोना काल से पहले के स्तर तक पहुंची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन में ढील देने के बाद घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में महीने दर महीने इजाफा हो रहा है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को बताया कि घरेलू उड़ानों में यात्रियों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हुई है। नवंबर में घरेलू यात्रियों की संख्या प्रतिदिन दो लाख तक पहुंच गई है। घरेलू यात्रियों की संख्या कोरोना काल से पहले की तादाद में देखा जाए, तो आधे से अधिक तक पहुंच चुकी है।
India's domestic passenger traffic has reached more than half of pre-COVID levels with number of daily air travellers crossing over two lakh in November: Ministry of Civil Aviation Secretary Pradeep Singh Kharola
— Press Trust of India (@PTI_News) November 7, 2020विज्ञापन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने बताया कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के चलते दो महीने बाद उड़ाने फिर से शुरू हुईं थीं। पहले दिन 30 हजार यात्रियों ने उड़ान भरी थी, लेकिन दो नवंबर को प्रतिदिन उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या दो लाख से अधिक पहुंच चुकी है। खरोला ने कहा कि अब लगभग 100 फीसदी बुकिंग और चेक-इन वेब के माध्यम से हो रहे हैं। उन्होंने इस बदलाव को अच्छे से अपनाने के लिए देशवासियों की सराहना भी की।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव खरोला ने कहा कि दो महीने के अंतराल के बाद मई में घरेलू उड़ाने शुरू की गईं थी, तब पहले दिन केवल 30 हजार लोगों ने यात्रा की थी। वहीं अब पिछले सप्ताह के आंकड़ों को देखा जाए, तो प्रतिदिन दो लाख यात्रियों ने यात्रा की है। उन्होंने कहा कि अब हम कोरोना से पहले की तुलना में आधे से अधिक के आंकड़े को पार कर चुके हैं। हम बहुत तेजी से सामान्य दर की ओर बढ़ रहे हैं।