फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indians top in the list applying for H-1B Visa

एच-1बी वीजा लेने की दौड़ में भारतीय कंपनियां सबसे आगे

Sat, 09 Apr 2016 02:06 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 09 Apr 2016 02:06 AM IST
सार

  • इस साल एच-1बी वीजा के लिए 2.5 लाख से ज्यादा आवेदन आ सकते हैं
  • अमेरिका ने इस साल सामान्य श्रेणी के लिए 65 हजार और वहां से विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग व गणित में उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले लोगों के लिए 20 हजार एच-1बी वीजा जारी करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
Indians top in the list applying for H-1B Visa
यूएस इ‌‌‌‌‌म‌िग्रेशन

विस्तार

अमेरिका की ओर से उच्च कुशल कर्मचारियों को दिए जाने वाले एच-1बी वीजा के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदनों की संख्या 65 हजार और खास श्रेणी के आवेदनों की संख्या 20 हजार के पार पहुंच चुकी है। इनमें से सबसे ज्यादा आवेदन भारतीय कंपनियों या भारत में अपना कारोबार करने वाली कंपनियों की ओर से किए गए हैं।

विज्ञापन


अमेरिका ने इस साल सामान्य श्रेणी के लिए 65 हजार और वहां से विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग व गणित में उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले लोगों के लिए 20 हजार एच-1बी वीजा जारी करने की योजना बनाई है। अमेरिकी सरकार का अनुमान है कि इस साल एच-1बी वीजा के लिए 2.5 लाख से ज्यादा आवेदन आ सकते हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) ने बताया कि एच-1बी वीजा के लिए सबसे ज्यादा आवेदन टीसीएस, विप्रो व इनफोसिस जैसी भारतीय कंपनियों या भारत में अपना कारोबार करने वाली आईबीएम जैसी कंपनियों की ओर से आए हैं। हालांकि यूएससीआईएस ने यह नहीं बताया गया है कि एक अप्रैल से अब तक एच-1बी के लिए कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में एक अक्टूबर से शुरू होने वाले वित्त वर्ष 2017 के लिए एच-1बी वीजा को आवेदन एक अप्रैल से स्वीकार किए जा रहे हैं। यूएससीआईएस के मुताबिक एच-1बी वीजा के लिए आए आवेदनों का चुनाव कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ के जरिए किया जाएगा। अमेरिकन इमिग्रेशन लॉयर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिल स्टोक ने बताया कि पिछले साल एच-1बी वीजा के लिए 2.3 लाख आवेदन आए थे।


इस बार आवेदनों की संख्या करीब ढाई लाख हो सकती है। स्टोक का कहना है कि एच-1बी वीजा की खास तरह की श्रेणी बढ़ाने पर से भारतीय कंपनियों पर थोड़ा बहुत असर पड़ा है। हालांकि भारतीय कंपनियां अपने कारोबार के लिए ज्यादातर एच-1बी वीजा पर ही निर्भर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed