फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indians asked Donald Trump to provide full info on air strike

वायुसेना की बमबारी पर सोशल मीडिया पर ट्रंप से बोले भारतीय, पूरी खबर दिया करो

Tue, 26 Feb 2019 10:42 PM IST
Gaurav Pandey डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 26 Feb 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Indians asked Donald Trump to provide full info on air strike
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी सीमा में चल रहे आतंकियों के ट्रेनिंग कैंपों को नष्ट कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायुसेना के जांबाजों को बधाई मिलनी शुरू हो गई। इसी बीच कुछ लोगों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से शिकायत भी रही। लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा, ट्रंप ने आधा सच ही बताया था।

विज्ञापन


बता दें कि पुलवामा हमले के कुछ दिन बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब अपना वक्तव्य दिया तो उन्होंने कहा, इस हमले पर भारत कुछ बड़ा कर सकता है। उनका यह बयान राजनीतिक, सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर काफी अहम माना गया था। उसके बाद लोगों को यह लगने लगा था कि वाकई भारत पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह जब लोगों को पता चला कि पाकिस्तानी सीमा में आतंकी कैंपों पर भारतीय वायु सेना ने स्ट्राइक कर दी है तो उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रंप के उस बयान पर मजाकिया लहजे में लिखना शुरू कर दिया। लोगों ने लिखा, ट्रंप ने तो केवल आधा सच ही बताया। उन्हें पता था कि भारत ऐसा करने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत बीबीसी ने एक कार्टून भी तैयार कर दिया। उसमें ट्रंप को लेकर लिखा गया था, 'कितने किलो का और किधर से होने वाला है, यह भी बता देते'। इस कार्टून के ऊपर लिखा गया था, ट्रंप साहब पूरी खबर दिया करो। सोशल मीडिया में लोगों ने इस कार्टून को आधार बनाकर खूब हंसी-मजाक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed