{"_id":"581c8acd4f1c1bd635436b78","slug":"indian-youth-engagement-with-pakistani-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर तनाव के बीच भारतीय युवक ने की पाक युवती से सगाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीमा पर तनाव के बीच भारतीय युवक ने की पाक युवती से सगाई
एजेंसी/मुंबई
Updated Fri, 04 Nov 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन की वजह से सीमा पर जारी तनाव के बीच, मुंबई के एक निवासी और पड़ोसी देश की एक महिला की यहां सगाई हुई। 30 वर्षीय मोइज आमिर की कराची में जन्मीं अपनी मंगेतर फातेमा गाडीवाला से मुलाकात इस वर्ष जनवरी में एक रिश्तेदार के माध्यम से हुई थी जिसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था।
विज्ञापन
आमिर ने पीटीआई..भाषा से कहा कि जब भारत का विभाजन हुआ था तब हमारे कुछ रिश्तेदार कराची में बस गये थे। मेरा परिवार मेरे लिए एक दुल्हन की तलाश कर रहा था और अचानक हमें पता चला कि फातेमा का परिवार भी उसके लिए एक दूल्हे की तलाश कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब दोनों परिवारों ने इस रिश्ते की मंजूरी दे दी तब वे दोनों सोशल मीडिया पर वीडियो कॉलिंग के जरिये एक दूसरे से बातचीत करने लगे।
विज्ञापन
जब इस जोड़े ने साथ में रहने की योजना बना ली तब दुल्हन के लिए वीजा प्राप्त करने की प्रक्त्रिस्या शुरू हुई। शहर में एक वेब पोर्टल में काम करने वाले आमिर ने कहा कि सगाई के लिए दुल्हन, उसकी मां, उसके भाई और उसके चाचा को भारत आने के लिए वीजा देने में पाकिस्तान में भारतीय दूतावास बहुत मददगार रहा। इस सप्ताह के शुरआत में दुल्हन अपने रिश्तेदारों के साथ भारत पहुंची जबकि उसके चाचा सगाई के एक दिन पहले यहां पहुंचे।
विज्ञापन