{"_id":"5c650d1ebdec2225060d84cf","slug":"indian-teenager-who-crossed-border-by-mistake-returned-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूलवश सीमा पार कर पाकिस्तान जाने वाला भारतीय किशोर स्वदेश लौटा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भूलवश सीमा पार कर पाकिस्तान जाने वाला भारतीय किशोर स्वदेश लौटा
Thu, 14 Feb 2019 01:16 PM IST
अजय सिंह
भाषा, लाहौर
भाषा, लाहौर
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
भूलवश सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच जाने वाले भारतीय किशोर को सद्भावना दिखाते हुए स्वदेश भेज दिया गया है। मीडिया में आई एक खबर के मुताबिक, असम का 16 वर्षीय बिमल नारजेरी गत वर्ष अगस्त में अनजाने में सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गया था।
विज्ञापन
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक खबर के अनुसार, पाकिस्तान रेंजर्स ने बिमल के बारे में भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सूचित किया और मामले की जांच शुरू की। सभी कानूनी अहर्ताएं पूरी करने और भारतीय नागरिक की पहचान की पुष्टि करने के बाद उसे वाघा सीमा पर बीएसएफ जवानों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
पिछले साल 26 दिसंबर को भारतीय अधिकारियों ने भी वाघा सीमा पर दो पाकिस्तानी नागरिकों अब्दुल्ला शाह और इमरान वारसी को रिहा किया था।