फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian study revealed that Coronavirus particles found in air can infect humans

कोविड-19: हवा में तैर रहे कोरोनावायरस से भी संक्रमित हो सकते हैं इंसान, भारतीय स्टडी में हुआ खुलासा

Tue, 03 May 2022 10:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 03 May 2022 10:57 PM IST
सार

अध्ययन में शामिल वैज्ञानिक शिवरंजनी मोहरीर ने कहा कि हमारे नतीजे बताते हैं कि बंद जगहों में वेंटिलेशन के अभाव में कोरोनावायरस कुछ समय के लिए हवा में रह सकता है। उन्होंने फेस मास्क पहनने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन
Indian study revealed that Coronavirus particles found in air can infect humans
कोरोना अपडेट - फोटो : Social Media

विस्तार

कोरोना वायरस को लेकर हुए एक नए अध्ययन में स्वास्थ्य विशेषज्ञों कहा है कि हवा में तैर रहे कोरोना वायरस से इंसान  संक्रमित हो सकते हैं। ये अध्ययन सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी), हैदराबाद और आईएमटेक, चंडीगढ़ के वैज्ञानिकों के एक समूह ने किया है। 

विज्ञापन


सीसीएमबी ने एक विज्ञप्ति में मंगलवार को कहा कि कोरोनावायरस के SARS-CoV-2 के प्रसार का सटीक कारण अभी भी संदेहों में बना हुआ है। पहले वैज्ञानिकों का विचार था कि कोरोना का वायरस सतहों से फैल रहा है, तब महामारी विज्ञानियों ने पाया कि महामारी में मास्क पहनने वाले देश मास्क न पहनने वाले देशों से कम गंभीर रूप से प्रभावित हुए थे। हालांकि, तब हवा में संक्रामक कोरोनावायरस कणों को दिखाने वाले मात्रात्मक सबूतों की कमी थी।
विज्ञापन


इसके बाद जब जब वैज्ञानिकों ने अस्पतालों, बंद कमरों सहित कोरोना रोगियों के रहने वाले विभिन्न क्षेत्रों से एकत्र किए गए हवा के नमूनों से कोरोनावायरस की जीनोम सामग्री का विश्लेषण किया तो वैज्ञानिकों ने पाया कि कोरोना रोगियों के आसपास हवा में वायरस का प्रसार होता है। इसके साथ ही परिसर में मौजूद रोगियों की संख्या के साथ कोरोना सकारात्मकता दर में वृद्धि हुई है। इसके बाद इस अध्ययन से SARS-CoV-2 के हवा में प्रसार होने की पुष्टि की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन में शामिल वैज्ञानिक शिवरंजनी मोहरीर ने कहा कि वैज्ञानिकों ने आईसीयू के साथ-साथ अस्पतालों के गैर-आईसीयू वार्डों में भी वायरस पाया। वैज्ञानिकों ने कहा कि अध्ययन में यह भी पाया गया कि हवा में वाइबल कोरोनावायरस भी पाया गया जो जीवित कोशिकाओं को भी संक्रमित कर सकता है और ये वायरस लंबी दूरी तक फैल सकता है। ये अध्ययन जर्नल ऑफ एरोसोल साइंस में प्रकाशित हुआ था।

वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के बढ़ रहे प्रसार को बताते हुए फेस मास्क पहनने का सुझाव दिया है। अध्ययन में शामिल वैज्ञानिक शिवरंजनी मोहरीर ने कहा कि हमारे नतीजे बताते हैं कि बंद जगहों में वेंटिलेशन के अभाव में कोरोनावायरस कुछ समय के लिए हवा में रह सकता है। 


मोहरीर ने कहा कि हमारे अवलोकन पिछले अध्ययनों के समवर्ती हैं, जो बताते हैं कि SARS-CoV-2 RNA की सांद्रता बाहरी हवा की तुलना में इनडोर वायु में ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed