फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian students take shelter in metro bunkers running out of food and cash amid war between Russia and Ukraine

यूक्रेन संकट: मेट्रो बंकरों में शरण ले रहे भारतीय छात्र, खत्म हो रहा भोजन, नकदी की भी किल्लत

Sat, 26 Feb 2022 09:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 26 Feb 2022 09:20 PM IST
सार

भारत ने यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को हर समय सावधानी बरतने और अपने अधिकारियों के साथ पूर्व समन्वय के बिना देश से बाहर निकलने के लिए किसी भी सीमा चौकियों पर नहीं जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Indian students take shelter in metro bunkers running out of food and cash amid war between Russia and Ukraine
यूक्रेन की राजधानी कीव में कुछ ऐसे हैं हालात - फोटो : एएनआई/वीडियोग्रैब

विस्तार

यूक्रेन के खार्कीव शिहर में एक मेट्रो बंकर के अंदर शरण लेने वाली एक भारतीय छात्रा ने बताया है कि हमारे पास केवल आज भर का भोजन बचा हुआ है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार यह बात केरल की 21 वर्षीय मेडिकल छात्रा शाना शाजी ने कही है। शाजी अपने दोस्तों के साथ गुरुवार को मेट्रो स्टेशन पहुंच गई थीं जब रूस ने यूक्रेन पर हमले की शुरुआत की थी। 

विज्ञापन


केवल मोबाइल के सहारे बाहरी दुनिया से जुड़ी शाजी ने कहा कि हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि मेट्रो स्टेशन के बाहर क्या चल रहा है। बीच में यह सोचकर कि स्थिति बेहतर हो रही है इन लोगों ने मेट्रो स्टेशन छोड़ने की कोशिश भी की थी लेकिन स्टेशन के बाहर सड़कों पर सेना के वाहन देखने के बाद वह फिर से मेट्रो स्टेशन लौट गए। छात्रों के सामने पैसे की समस्या भी है।
विज्ञापन


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान की शुरुआत का एलान करने के बाद से यूक्रेन के कई शहरों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं, पुतिन की इस घोषणा के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा था कि रूस की ओर से किया जा रहा यह हमला यूरोप में एक बड़े युद्ध की शुरुआत साबित हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोचा था जल्दी बचा लिए जाएंगे...
बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच बमबारी से बचने के लिए लोगों ने मेट्रो स्टेशनों के अंदर शरण ली है जो बंकर बन गए हैं। इन बंकरों में मौजूद लोग अब परेशान हो रहे हैं क्योंकि उनके पास भोजन समाप्त हो रहा है। शाजी के अनुसार, जब मैं मेट्रो स्टेशन के अंदर गई थी तो मैंने सोचा था कि जल्द ही हम बचा लिए जाएंगे लेकिन अब तीन दिन हो गए हैं और स्थिति अभी भी वैसी ही बनी हुई है।

शाजी ने कहा, 'हमारे पास भोजन नहीं है। हम अब क्या करेंगे? किसी भी एटीएम में नकदी नहीं है। मेट्रो स्टेशनों में मौजूद अधिकांश लोग भारतीय नागरिक हैं। वह सुरक्षा की चिंता के चलते प्लेटफॉर्म पर बारी-बारी से सो रहे हैं।' कई लोग जहां बंकरों में फंसे हुए हैं वहीं अन्य छात्रों ने पैदल ही जमीनी सीमा तक पहुंचने का रास्ता चुना है। इनमें से कई छात्र अन्य देशों तक पहुंच भी चुके हैं।


भारत सरकार छात्रों को पोलैंड और रोमानिया आदि देशों की सीमा तक पहुंचने के लिए कहा है। रोमानिया की राजझानी बुखारेस्ट से आज भारतीय छात्रों का पहला समूह एयर इंडिया के विमान से मुंबई पहुंच भी गया है। वहीं, दूसरा समूह भी आज रात दिल्ली पहुंच जाएगा। भारत सरकार ने कहा है कि हम अपने छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed