फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian security agencies become more cautious as ISIS terrorist returning to india

ISIS में शामिल होने गए भारतीय युवक लौट रहे देश, सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चिंता

Thu, 26 Oct 2017 03:05 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Thu, 26 Oct 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
indian security agencies become more cautious as ISIS terrorist returning to india
- फोटो : File Photo

दुनिया भर में दशहत फैलाने वाले आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का सीरिया के शहर रक्का से लगभग सपूड़ा साफ माना जा रहा है, लेकिन उसके इन हालातों ने दूसरे देशों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जिनमें भारत भी शामिल है। 

विज्ञापन


दरअसल, केरल पुलिस ने गुरुवार को दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनके संबंध आईएस से माने जा रहे हैं। इससे पहले कल यानि बुधवार को पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार जिनमें अब्दुल रज्जाक, मिदीलाज और एमवी राशिद नाम के युवक शामिल है। बताया जा रहा है कि ये हाल ही में तुर्की से लौटे हैं।
विज्ञापन

 
संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ रही हैं, क्योंकि उनका मानना है कि भारत से लापता होने के बाद आईएस में शामिल हुए ये संदिग्ध देश के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। पुलिस की माने तो ये स्लीपर सेल की भूमिका अदा कर सकते हैं और देश में बड़ा आतंकी हमला भी कर सकते हैं।

काउंटर-टेररिज्म अधिकारियों की मानें तो ये आतंकी, भारत से साल 2014 में व्यक्तिगत और समूहों में इराक, सीरिया और अफगानिस्तान गए थे।

पढ़ें: सीरिया में रूसी सेना की कार्रवाई में मारे गए ISIS के 120 आतंकी


जांचकर्ताओं ने बताया कि इन तीनों के लिंक शाहजहां वेल्लुवा कैंडी ऊर्फ मोहम्मद इस्माइल मोहिद्दीन से भी थे, जिसे दिल्ली पुलिस ने इस साल जुलाई में गिरफ्तार किया था। तुर्की से लौटे मोहिद्दीन से बुधवार को एनआईए ने पूछताछ की थी जिससे पता चला कि कई और भी संदिग्ध भारत लौट सकते हैं।

संदिग्धों के भारत लौटने के बीच एयरपोर्ट्स, पोर्ट्स, बॉर्डर सहित देश के कई स्थानों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही भारत दूसरे देशों से भी संपर्क में है, ताकि आतंकियों से जुड़ी जानकारी मिलती रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed