फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Rescue team returned from Turkey with a message of love and affection

Turkey Earthquake: प्यार और अपनेपन का पैगाम देकर लौटी टीम, तुर्किये ने कहा- मदद के लिए भारतीय मित्रों का आभार

Sat, 18 Feb 2023 06:24 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 18 Feb 2023 06:24 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी स्थित तुर्किये दूतावास ने मदद के लिए भारतीय मित्रों का आभार जताया। साथ ही कहा कि आपदा पीड़ित लोगों को ठंड से बचाने के लिए टेंट की तत्काल जरूरत है।

विज्ञापन
Indian Rescue team returned from Turkey with a message of love and affection
भारतीय बचाव दल का हिंडन हवाईअड्डे पर शानदार स्वागत हुआ। - फोटो : Twitter@DDIndialive

विस्तार

भूकंप प्रभावित तुर्किये में 10 दिन ऑपरेशन दोस्त के जरिये प्यार और अपनेपन का पैगाम देकर एनडीआरएफ टीम शुक्रवार को लौट आई। टीम के 47 सदस्यों समेत डॉग स्कवॉड के रैंबो-हनी का हिंडन हवाईअड्डे पर शानदार स्वागत हुआ। वहीं, तुर्किये ने फिर धन्यवाद कहा है। 

विज्ञापन


तुर्किये ने कहा- मदद के लिए भारतीय मित्रों का आभार
राष्ट्रीय राजधानी स्थित तुर्किये दूतावास ने मदद के लिए भारतीय मित्रों का आभार जताया। साथ ही कहा कि आपदा पीड़ित लोगों को ठंड से बचाने के लिए टेंट की तत्काल जरूरत है। नई दिल्ली स्थित तुर्किये दूतावास ने ट्विट किया- भारत के प्रिय दोस्तों, हम आपकी मदद व एकजुटता के लिए आपके आभारी हैं। आपदा पीड़ित लोगों को ठंड से बचाने के लिए हमें टेंट की तत्काल जरूरत है और यह हमारी प्राथमिकता है। एक अन्य बयान में दूतावास ने कहा, हमारी भंडारण क्षमता पूरी हो चुकी है। किसी भी प्रकार की सामग्री दान देने से पहले कृपया दूतावास को मेल आईडी-embassy.newdelhi@mfa.gov.tr पर संपर्क करें। समन्वय के बिना किसी भी प्रकार की दान सामग्री स्वीकार नहीं की जाएगी, क्योंकि हमारे पास उनके भंडारण की क्षमता नहीं बची है।
विज्ञापन


राहत कार्य के बाद स्वदेश लौटी एनडीआरएफ की टीम
भूकंप पीड़ित तुर्किये में अथक परिश्रम व मानवता के प्रति समर्पण से लोगों का दिल जीतने वाले राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का 47 सदस्यीय पहला दस्ता 10 दिनों की सेवा के बाद शुक्रवार को स्वदेश लौट आया। दस्ते में दो सदस्यीय स्वान दल भी शामिल है। इसके सदस्य रैंबो व हनी की खोजी शक्ति ने मलबे में दबे कई लोगों को नई जिंदगी दी। उधर, दल प्रमुख के साथ टीम के 54 अन्य सदस्य भी स्वदेश वापसी के लिए रवाना हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed