Indian Railways: रेलमंत्री ने की त्वरित पहल, घायल यात्री को मिली सहायता
Indian Railways: पूर्वी सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि 4 जनवरी को आदित्य चौधरी ट्रेन संख्या 13248 (राजेन्द्र नगर टर्मिनल - कामाख्या) कैपिटल एक्सप्रेस से गुवाहाटी आ रहे थे। चौधरी को हाथ में कुछ चोट के कारण सहायता की जरूरत पड़ी...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल में यात्रा कर रहे एक यात्री को हाथ में चोट लग गई। उसे तुरंत मदद की दरकार थी तो उसने ट्विटर के माध्यम से तत्काल चिकित्सा सहायता की मांग की। इस पर तुरंत उन्हें सहायता मिली। इसके लिए यात्री ने रेलमंत्री का धन्यवाद और आभार जताया है।
पूर्वी सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि 4 जनवरी को आदित्य चौधरी ट्रेन संख्या 13248 (राजेन्द्र नगर टर्मिनल - कामाख्या) कैपिटल एक्सप्रेस से गुवाहाटी आ रहे थे। चौधरी को हाथ में कुछ चोट के कारण सहायता की जरूरत पड़ी। उन्होंने सहायता के लिए ट्वीट किया।
इस ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री के कार्यालय ने घायल यात्री को अगले निकटतम स्टेशन अलीपुरद्वार जंक्शन पर चिकित्सा सहायता की व्यवस्था की। सहायता मिलने से आदित्य काफी खुश थे और उन्होंने इस सहायता के लिए रेलमंत्री का आभार जताया।