{"_id":"606442be8ebc3edb5464732a","slug":"indian-railways-now-passengers-will-not-be-able-to-charge-mobile-laptops-at-night-in-charging-points-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय रेलवे: अब रात में मोबाइल-लैपटॉप चार्ज नहीं कर पाएंगे यात्री, दिल्ली-देहरादून शताब्दी में इसी वजह से लगी थी आग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय रेलवे: अब रात में मोबाइल-लैपटॉप चार्ज नहीं कर पाएंगे यात्री, दिल्ली-देहरादून शताब्दी में इसी वजह से लगी थी आग
Wed, 31 Mar 2021 03:07 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 31 Mar 2021 03:07 PM IST
सार
रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक चार्जिंग प्वाइंट स्विच ऑफ रहेंगे और इस दौरान यात्री उनका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे...
विज्ञापन
ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना के बाद से भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर और मुस्तैद हो गई है। ट्रेनों में आगजनी की घटना और यात्रा के दौरान रात में मोबाइल चोरी होने जैसी वारदातों को रोकने के लिए रेलवे कड़े कदम उठाने जा रहा है। रेलवे ने फैसला किया है कि रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक ट्रेनों में चार्जिंग प्वाइंट में बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। ऐसे में यात्री रात में अपना मोबाइल या लैपटॉप चार्ज नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
13 मार्च को दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना हुई थी। एक कोच में लगी आग देखते ही देखते सात कोच तक फैल गई थी। हालांकि इस दौरान किसी भी यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ था। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। घटना के बाद रेलवे ने जांच के लिए एक कमेटी बनाई थी। इसमें ये बात सामने आई थी कि चार्जिंग सॉकेट के कारण ही रेलवे के डिब्बों में आग लगी थी।
विज्ञापन
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया, रेलवे ने यह बड़ा निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया है। रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक चार्जिंग प्वाइंट स्विच ऑफ रहेंगे और इस दौरान यात्री उनका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। 13 मार्च को दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में आग लग गई थी। इस घटना के बाद रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बरत रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि रेलवे ने साल 2014 में सभी जोन को एक एडवाइजरी जारी की थी कि वह रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक कोशिश करें कि यात्री मोबाइल और लैपटॉप चार्ज ना करें। इस फैसले से ट्रेंनों में सफर करने वाले यात्री प्रभावित होंगे। लेकिन इस नियम के कारण रात में मोबाइल चोरी जैसे वारदातें और ओवर चार्जिंग की वजह से मोबाइल ब्लास्ट की आशंका भी खत्म हो जाएगी।