फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways MP corridor speed to rise Delhi Mumbai faster routes Bhopal Railway division news in hindi

Railways: MP से दिल्ली-मुंबई की दूरी होगी कम, राजधानी-शताब्दी समेत 34 ट्रेनों 160 किमी/घंटा हो जाएगी स्पीड

Mon, 02 Dec 2024 08:51 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 02 Dec 2024 08:51 PM IST
सार

भोपाल रेल मंडल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी का कहना है कि, मध्यप्रदेश के खंडवा से इटारसी और इटारसी से भोपाल होते हुए बीना तक रेलवे ट्रैक का जल्द ही विस्तार किया जाएगा। जल्द ही इस रूट पर नए ट्रैक का निर्माण होगा। जिससे इस रूट पर ट्रेनों को गति मिलेगी और संख्या बढ़ेगी। 

विज्ञापन
Indian Railways MP corridor speed to rise Delhi Mumbai faster routes Bhopal Railway division news in hindi
भारतीय रेलवे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश से होकर दिल्ली या मुंबई जाने वाली ट्रेनों की आने वाले दिनों में स्पीड ओर बढ़ने वाली है। भारतीय रेलवे ने मुंबई और दिल्ली ट्रैक पर चौथी लाइन बिछाने की तैयारी शुरु कर दी है। भोपाल रेल मंडल में इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया हैं। इस लाइन के बनने के बाद ट्रेनों की रफ्तार तेज हो जाएगी। इससे यात्रियों के समय की भी बचत हो सकेगी।
विज्ञापन


भोपाल रेल मंडल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी का कहना है कि, मध्यप्रदेश के खंडवा से इटारसी और इटारसी से भोपाल होते हुए बीना तक रेलवे ट्रैक का जल्द ही विस्तार किया जाएगा। जल्द ही इस रूट पर नए ट्रैक का निर्माण होगा। जिससे इस रूट पर ट्रेनों को गति मिलेगी और संख्या बढ़ेगी। भोपाल से बीना चौथी लाइन, भोपाल से इटारसी चौथी लाइन और साथ ही इटारसी-खंडवा रूट का भी तीसरी-चौथी लाइन का सर्वे चल रहा है।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों का कहना है कि, इस रेल लाइन का सर्वे पूरा होने के बाद बीना से भोपाल और इटारसी होते हुए 4 लाइन का ट्रैक बनाया जाएगा। जो कि भुसावल-खंडवा के बीच बनाए जा रहे 4 लाइन ट्रैक से जुड़ेगा। भुसावल-खंडवा के बीच 131 किमी लंबी तीसरी और चौथी लाइन की परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुसावल-खंडवा तीसरी और चौथी लाइन की 131 किमी की परियोजना मुंबई और प्रयागराज रूट को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण तीन परियोजनाओं में से एक है। जिसकी घोषणा रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में की है। परियोजना की कुल लागत लगभग 7,927 करोड़ रुपए है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। मप्र के खंडवा और चित्रकूट जिले को जोड़ा जाना है। इन दोनों जिलों के 1,319 गांव और लगभग 38 लाख आबादी को कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी


तीसरी रेल लाइन भी जल्द होगी पूरी
जनवरी में नया टाइम-टेबल लागू होने के साथ ही शताब्दी-राजधानी समेत भोपाल की ओर आवाजाही करने वाली 34 ट्रेनों के 18 से 25 मिनट तक बचने लगेंगे। रेलवे का दावा है कि बीना से झांसी के बीच तीसरी रेल लाइन का काम दिसंबर में पूरा हो जाएगा। एलएचबी कोच वाली ट्रेनों को दिल्ली से भोपाल तक औसतन 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा सकेगा। शताब्दी-राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 160 तक हो जाएगी। अभी ओवरऑल 110 की औसत स्पीड मेंटेन हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed