फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways made arrangements for the victims of Hathras accident

Hathras: हाथरस हादसे के 3000 पीड़ितों के लिए रेलवे ने किया ये इंतजाम, सुपरफास्ट ट्रेनों का होगा ठहराव

Wed, 03 Jul 2024 05:55 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 03 Jul 2024 05:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक सत्संग में शामिल होने के बाद घर लौटने की कोशिश कर रहे लोगों की मदद के लिए भारतीय रेलवे आगे आया है। रेलवे ने करीब 3,000 लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की है। 

विज्ञापन
Indian Railways made arrangements for the victims of Hathras accident
हाथरस हादसे के पीड़ितों के लिए रेलवे ने किया इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक सत्संग में शामिल होने के बाद घर लौटने की कोशिश कर रहे लोगों की मदद के लिए भारतीय रेलवे आगे आया है। रेलवे ने करीब 3,000 लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की है। रेल मंत्रालय ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिकंदरा राव स्टेशन से गुजरने वाली कोई भी ट्रेन 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक गति से नहीं चलेगी।
विज्ञापन


कई ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव की विशेष व्यवस्था
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मथुरा-टनकपुर विशेष ट्रेन, आगरा किला-कासगंज यात्री विशेष ट्रेन और बांद्रा टर्मिनस अंत्योदय एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेन के सिकंदरा राव स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव की विशेष रूप से व्यवस्था की गई है। साथ ही इस रेल मार्ग के अन्य स्टेशन पर भी रेलगाड़ियों को रोके जाने की विशेष व्यवस्था की गई है। रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं।
विज्ञापन


लोगों के लिए पानी और भोजन की भी व्यवस्था
रेलवे मंत्रालय ने एक बयान में कहा, डॉ. सौरभ डंडियाल के नेतृत्व में चिकित्सकों के एक दल को घटनास्थल पर तैनात किया गया है, ताकि ऐसे यात्रियों को प्राथमिक उपचार या कोई अन्य चिकित्सकीय सहायता दी जा सके, जिन्हें इसकी आवश्यकता है। साथ ही स्टेशन पर इंतजार कर रहे सभी लोगों को पानी और भोजन के पैकेट उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी रेलवे ने की है। रेलवे ने कासगंज स्टेशन पर तीन खाली डिब्बे तैयार रखे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें सिकंदरा राव स्टेशन की ओर विशेष ट्रेन के रूप में भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल हुआ था हाथरस में भीषण हादसा 
हाथरस में कल मंगलवार को एक सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि भोले बाबा के सत्संग में देश के कई राज्यों से भक्त पहुंचे थे। वहीं इस मामले को लेकर सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसमें जो भी जिम्मेदार होगा, उसको कड़ी सजा मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed