फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian Railways learnt lesson to prevent a repeat of stampede at New Delhi station

Railways:भगदड़ का नई दिल्ली स्टेशन पर न हो दोहराव, रेलवे ने लिया सबक; अब नजर आएंगे यात्रियों के लिए ये इंतजाम

Sat, 08 Mar 2025 04:21 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Sat, 08 Mar 2025 04:21 PM IST
सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे से सबक लेते हुए भारतीय रेलवे ने स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट के नियम बदल दिए हैं। होली स्पेशल ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के अलावा आम यात्रियों को सुविधाजनक तरीके से स्टेशन में आने जाने में कोई दिक्कत नहीं हो।

विज्ञापन
indian Railways learnt lesson to prevent a repeat of stampede at New Delhi station
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 फरवरी में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद भारतीय रेलवे अलर्ट मोड में आ गया है। घटना से सबक लेते हुए रेलवे ने होली पर 'स्पेशल' तैयारियां करना शुरू कर दी है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अलावा दिल्ली क्षेत्र में आने वाले सभी छोटे रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है। रेलवे पहली बार होली के मौके पर इस तरह की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


एंट्री-एग्जिट के ये नियम ध्यान रखें यात्री
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे से सबक लेते हुए भारतीय रेलवे ने स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट के नियम बदल दिए हैं। होली स्पेशल ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के अलावा आम यात्रियों को सुविधाजनक तरीके से स्टेशन में आने जाने में कोई दिक्कत नहीं हो। इसलिए रेलवे ने बदले हुए नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। भारतीय रेलवे के अनुसार, इन दिनों स्टेशन पर ज्यादा भीड़ होली स्पेशल ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की है। ये यात्री स्टेशन में पहाड़गंज और अजमेरी गेट दोनों ओर से प्रवेश करते हैं। लेकिन यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनें को केवल प्लेटफार्म नंबर 16 से चलाने का फैसला किया गया है। अब यह प्लेटफार्म पूरी तरह से होली स्पेशल ट्रेनों के लिए डेडीकेट कर दिया गया है। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो अन्य प्लेटफार्म से भी होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी।  
विज्ञापन


पहले नई दिल्ली स्टेशन के 1 से 16 नंबर प्लेटफार्म तक जो प्लेटफार्म खाली रहता था। उसी से स्पेशल ट्रेन का संचालन कर दिया जाता था। इससे यात्री अलग-अलग प्लेटफार्म की ओर जाते थे। इससे पूरे स्टेशन पर भीड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। इसके अलावा दूसरी ट्रेन से जाने और दिल्ली आने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठाना पड़ती थी। लेकिन बदले हुए नियम के बाद अब होली स्पेशल ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को दूसरे प्लेटफार्म पर नहीं जाना होगा। अब वे सीधे 16 नंबर से स्पेशल ट्रेन में सवार हो सकेंगे। इन यात्रियों को रेलवे का स्टाफ कतार में लगाकर ट्रेन में बैठाएगा। ताकि स्टेशन में अफरा तफरी न मचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्टेशन के एंट्री और एग्जिट के नियम बदले गए है। जिन यात्रियों को प्लेटफार्म 16 से ट्रेन पकड़नी होगी, उन्हें अजमेरी गेट साइड का ही इस्तेमाल करना होगा। यानी होली स्पेशल ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को पहाड़गंज की ओर से एंट्री नहीं दी जाएगी। अगर कोई गलती से पहाड़गंज प्लेटफार्म नंबर एक की तरफ आ जाते हैं तो यात्रियों को वापस अजमेरी गेट प्लेटफार्म नंबर 16 की ओर आना होगा। वही, जिन यात्रियों ने अन्य ट्रेनों का कंफर्म टिकट लिया है, उनकी एंट्री दोनों ओर से यानी पहाड़गंज और अजमेरी गेट आसानी से हो सकेगी। रेलवे की नई गाइडलाइन के अनुसार ,अब केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही प्लेटफार्म तक जाने की अनुमति होगी। बिना टिकट यात्री या प्रतीक्षा सूची में मौजूद यात्रियों को बाहर वेटिंग एरिया में रुकना होगा।

होली पर स्टेशन पर ऐसी होगी व्यवस्था
भगदड़ की घटना सबक लेते हुए रेलवे ने होली के त्योहार पर भी दिवाली और छठ पूजा जैसे इंतजाम रेलवे स्टेशन पर कर दिए है। रेलवे ने होली पर घर जाने वाले यात्रियों की सहायता के लिए नई दिल्ली स्टेशन पर रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) बलों की तैनाती भी बढ़ा दी है, ताकि उन्हें उस प्लेटफॉर्म की ओर निर्देशित किया जा सके, जहां से उनकी ट्रेनें रवाना होने वाली हैं। रेलवे ने यात्रियों से अफवाहों पर ध्यान न देने का भी अनुरोध किया है और उनसे किसी भी पूछताछ और यात्री सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करने को कहा है। इसके अलावा यात्रियों की मदद के लिए रेल सेवक भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा रेलवे ने यात्रियों से सीढ़ियों पर सामान नहीं रखने और नहीं बैठने के अनुरोध वाले पोस्टर भी स्टेशन पर लगाए है।  

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि, नई दिल्ली स्टेशन का 16 नंबर प्लेटफार्म मेट्रो स्टेशन के भी नजदीक है। वहीं जो यात्री बसों के जरिए भी स्टेशन आना चाहते है उनके लिए भी आसान है। इसलिए 16 नंबर से होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। फुट ओवर ब्रिज पर भी सुरक्षाकर्मी लगाए गए है। ताकि यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं हो। मेट्रो गेट के पास भी भीड़ न हो इसलिए उसे भी कवर कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी न हो इसलिए विशेष प्रबंध किए जा रहे है। इसमें अतिरिक्त टिकट काउंटर, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, पूछताछ काउंटर, हेल्प डेस्क, खानपान सेवाएं, पीने का पानी और शौचालयों की सुविधा आदि शामिल हैं। रेलवे कर्मचारी,आरपीएफ और जीआरपी कर्मी, रेल सेवक होली स्पेशल ट्रेनों के जनरल डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों को कतार में खड़े कर ट्रेनों में बैठाएंगे। इसके लिए स्टेशन पर विशेष एंट्री पॉइंट भी बनाएं जाएंगे। ताकि जनरल क्लास के यात्रियों को भी निर्धारित कतार में बैठकर ट्रेन में प्रवेश करने का अवसर मिलेगा।

वहीं, सुरक्षा के दृष्टिकोण से, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और जीआरपी के जवान स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए लगाई गई है। प्लेटफार्म पर प्रवेश को नियंत्रित करने के लिए चेकिंग व्यवस्था को लागू की गई है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके। रेलवे ने अन्य यात्रियों से भी अनुरोध किया है कि यात्री अपनी ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम एक घंटा पहले स्टेशन पहुंचे, ताकि भीड़ भाड़ से बच सकें और आसानी से बोर्डिंग कर सकें।

उत्तर रेलवे चलाएगा 250 स्पेशल ट्रेनें
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने अमर उजाला से चर्चा में बताया कि, सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक होली का पर्व है। घर से दूर काम या व्यवसाय करने वाले कई लोग घर पर अपनों के साथ होली का त्योहार मनाना चाहते हैं। इसके लिए उत्तर रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। हर बड़े स्टेशन जैसे नई दिल्ली, आनंद विहार और अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर जहां बड़ी संख्या में लोग ट्रेन पकड़ने आते हैं, वहां पुख्ता व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुरक्षा में कर्मियों की ड्यूटी बढ़ाई गई है।

उपाध्याय ने बताया कि, होली को देखते हुए उत्तर रेलवे की ओर से 250 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें से लगभग अधिकांश ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, असम के लिए हैं। भीड़ अधिक बढ़ने की स्थिति में अन्य स्पेशल ट्रेनें भी शुरू की जाएगी। दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों पर स्पेशल ट्रेनों की जानकारी के लिए घोषणाएं की जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसकी जानकारी दी जाएगी। यात्रियों को टिकट खरीदने में परेशानी न हो इसके लिए सभी रेलवे स्टेशनों में तैयार किए गए होल्डिंग एरिया में ही टिकट काउंटर भी बनाए गए है। ताकि यात्री वहीं से आसानी से टिकट खरीद सके। यात्रियों की सुविधाओं के लिए पहली बार वंदे भारत स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से पटना तक चलाई जाएगी। वहीं, उत्तर रेलवे अपनी ओर आरक्षित और अनारक्षित ट्रेनें भी संचालित करेगा। हमारा मकसद है कि होली के त्योहार पर जो लोग अपने घर जा रहे हैं, वे दोबारा स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से अपने कार्यक्षेत्र पर लौट सकें।


स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय बताते है कि, होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए गए है। यात्रियों के रुकने के लिए अलग अलग पंडाल भी तैयार किए जा रहे है। यहां से गाड़ी का समय निकट आने पर उन्हें प्लेटफार्म पर ले जाया जाएगा। दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों पर मिनी कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। इसके साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मेडिकल टीम की भी तैनाती की गई है। यात्रियों को स्टेशनों पर बहुत ही सस्ते रेट पर गर्म खाना दिया जाएगा। इसके लिए भी अलग से काउंटर लगाए जाएंगे। इसके अलावा पीने के पानी के अलावा अतिरिक्ति शौचालय भी लगाए जाएंगे। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बीते वर्ष के मुकाबले तीन गुना बड़ा पंडाल लगाया जाएगा। यात्रियों की मदद के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया जाएगा। कुछ रैक को रिजर्व रखा गया है। इन का इस्तेमाल आवश्यकतानुसार किया जाएगा।
संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed