Railways: दिवाली-छठ पर सफर के दौरान टिकट रखें साथ; नहीं तो होगी परेशानी, ये सरप्राइज चेकिंग पड़ सकती है भारी
रेलवे के अफसरों का कहना है कि भारतीय रेलवे के सभी रेल मंडलों ने सरप्राइज टिकट चेकिंग अभियान को लेकर पूरा प्लान बनाया है। इसमें अलग-अलग रूट पर टिकट चेक किए जाएंगे। कई बार यात्री फर्जी टिकट से साथ भी यात्रा करते हैं, ऐसे में टिकट चेकिंग के दौरान क्रॉस चेक किया जाएगा, टिकट कैसे और कब बुक की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग लोग दशहरा, दिवाली और छठ पूजा मनाने के अपने घर जाने की तैयारी कर रहे है। ट्रेनों में भीड़ के चलते कई लोग पहले टिकट बुक कर चुके है,जबकि कुछ लोग स्पेशल ट्रेनों के टिकट मिलने का इंतजार कर रहे है। इस बीच भारतीय रेलवे ने भी त्योहारी सीजन में बगैर टिकट चलने वाले यात्रियों सख्ती की तैयारी कर ली है।
दरअसल, त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिलती हैं। कई ऐसे यात्री होते हैं, जो वेटिंग का टिकट एसी या स्लीपर कोच में लेकर ट्रेन में सफर करते है, जबकि कुछ ऐसे होते जो बिना टिकट लिए ही ट्रेन में सफर करते हैं। इन्हीं सभी बातों को देखते हुए भारतीय रेलवे की ओर से टिकट चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। ऐसे में जो भी ट्रेन में बगैर टिकट सफर करते हुए पकड़े जाएंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा।
रेलवे के अफसरों का कहना है कि भारतीय रेलवे के सभी रेल मंडलों ने सरप्राइज टिकट चेकिंग अभियान को लेकर पूरा प्लान बनाया है। इसमें अलग-अलग रूट पर टिकट चेक किए जाएंगे। कई बार यात्री फर्जी टिकट से साथ भी यात्रा करते हैं, ऐसे में टिकट चेकिंग के दौरान क्रॉस चेक किया जाएगा, टिकट कैसे और कब बुक की गई थी।
नियम के अनुसार, अगर कोई यात्री बिना टिकट ट्रेन से यात्रा करते हुए पकड़ा गया तो उसे छह महीने तक की जेल या अधिकतम 1,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है। जुर्माने की न्यूनतम राशि 250 रुपये है, जिसमें यात्री की तब तक की यात्रा की गई दूरी के टिकट की कीमत भी शामिल की जाएगी।
रेलवे यात्रियों को दी ये सलाह
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को यह भी सलाह दी है कि त्योहारी सीजन में रेलवे टिकट कंफर्म करवाने के लिए कई एजेंट के गिरोह सक्रिय हो जाते है। कई बार ये लोग यात्रियों को झूठा झांसा देकर फर्जी टिकट तक बना देते है। इसके बदले में वे मोटी रकम भी ले लेते है। ऐसे में हमारी यात्रियों से गुजारिश है कि जब वे किसी एजेंट से अपनी तत्काल टिकट या वीआईपी टिकट बुक करवाते हैं, तो उनकी सारी डिटेल्स आपके पास रखे। क्योंकि टिकट चेकिंग के दौरान आपसे पूछा जाएगा। अगर टिकट फर्जी निकली, तो सबसे ज्यादा नुकसान यात्रियों का ही होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.