फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways: How to confirm lower berth for senior citizens

जानना जरूरी: सीनियर सिटीजन्स के लिए कैसे कन्फर्म करें लोअर बर्थ, ये है तरीका 

Mon, 13 Sep 2021 09:59 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 13 Sep 2021 09:59 PM IST
सार

भारतीय रेलवे में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक यात्रा करते हैं। ऐसे में इन्हें लोअर बर्थ की सुविधा मिल जाए तो सफर आसान हो जाता है। सीनियर सिटीजन्स के लिए लोअर बर्थ कैसे कन्फर्म की जा सकती है ये जानना बेहद जरूरी है। 

विज्ञापन
Indian Railways: How to confirm lower berth for senior citizens
रेलवे स्टेशन पर यात्री। - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय रेलवे सीनियर सिटीजन्स यानि वरिष्ठ नागरिकों को कई तरह की सुविधाएं देता है। इनमें से एक सुविधा यह है कि उन्हें लोअर बर्थ के लिए प्राथमिकता दी जाती है। लेकिन कई बार वरिष्ठ नागरिकों को लोअर बर्थ नहीं मिल पाती है। इसके बारे में लोगों को नियमों की जानकारी ही नहीं होती जिसकी वजह से असुविधा का सामना करना पड़ता है।  

विज्ञापन


कई बार ऐसा होता है कि टिकट बुकिंग के दौरान सीनियर सिटीजन के लिए लोअर बर्थ देने की गुजारिश के बावजूद उन्हें मिडिल या अपर बर्थ दे दी जाती है। इससे सीनियर सिटीजन्स को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन


ऐसे में सीनियर सिटीजन्स के लिए लोअर बर्थ कैसे कन्फर्म की जा सकती है ये जानना बेहद जरूरी है। अब खुद रेलवे ने इसकी जानकारी दी है। कुछ दिन पहले ट्विटर पर एस जितेंद्र नामक एक यात्री ने इसे लेकर भारतीय रेलवे से सवाल पूछा था और कहा था कि इसे ठीक किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस यात्री ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए लिखा था- सीट आवंटन को चलाने का क्या तर्क है, मैंने तीन सीनियर सिटीजन्स के लिए लोअर बर्थ प्रेफरेंस के साथ टिकट बुक की थी। तब 102 बर्थ उपलब्ध थी, बावजूद इसके उन्हें मिडिल बर्थ, अपर बर्थ और साइड लोअर बर्थ दे दी गई। आपको इसे सुधारना चाहिए।    

इसके जवाब में इंडियन रेलवे सेवा के ट्विटर अकाउंट @RailwaySeva ने कहा- सर, लोअर बर्थ/सीनियर सिटिजन कोटा बर्थ केवल 60 वर्ष और उससे अधिक के पुरुष और 45 वर्ष व अधिक की महिला आयु के लिए निर्धारित है, जब वो अकेले या दो यात्री सफर करते हैं। अगर दो से अधिक वरिष्ठ नागरिक या एक वरिष्ठ नागरिक है और दूसरा वरिष्ठ नागरिक नहीं है, तो सिस्टम इस पर विचार नहीं करता। 

यानी तब प्राथमिकता से लोअर बर्थ मिलने का नियम लागू नहीं होता। असल में इस सिस्टम के तहत एक पीएनआर नंबर से सिर्फ दो सीट का ही कोटा हासिल किया जा सकता है। यानि अगर एक पीएनआर नंबर से दो से ज्यादा यात्री हैं तो यहां लोअर बर्थ कन्फर्म करने का कोटा लागू नहीं होगा।    


ऐसे होती है सीट कन्फर्म 
जब आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुक करते हैं तो शुरुआती डिटेल भरने के बाद जनरल कोटा चुनें। इसके बाद ट्रेन और क्लास चुनें। फिर स्क्रीन पर एक बॉक्स खुलेगा जहां आपको पैसेंजर डिटेल भरना होता है। इसके सामने सीनियर सिटीजन पर क्लिक करें। पेमेंट पर जाने से पहले 'अवेलेबिलिटी दिखा रहा हो तो इस पर क्लिक करें। इसके बाद पेमेंट कर टिकट बुक कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed