फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways first ever Litchi Special train from Bihar to Mumbai Delhi Pune Ahmedabad also in plan

Railways: पहली बार बिहार से मुंबई के लिए रोज चलेगी 'लीची स्पेशल' ट्रेन, दिल्ली पुणे, अहमदाबाद की भी है तैयारी

Thu, 08 May 2025 06:06 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 08 May 2025 06:06 PM IST
सार

भारतीय रेलवे ने पहली बार बिहार से मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ये 'लीची स्पेशल' ट्रेन प्रतिदिन संचालित की जाएगी। मुंबई के बाद दिल्ली पुणे, अहमदाबाद में लीची भिजवाने के लिए भी रेलवे ने खास तैयारियां की हैं।

विज्ञापन
Indian Railways first ever Litchi Special train from Bihar to Mumbai Delhi Pune Ahmedabad also in plan
भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बिहार की प्रसिद्ध मीठी और रसीली लीची को देश के प्रमुख शहरों तक ताजा पहुंचाने के लिए रेलवे ने बड़ी योजना की शुरुआत की है। पहली बार मुजफ्फरपुर और मुंबई के बीच लीची स्पेशल ट्रेन शुरू होने जा रही है। 15 मई से चलने वाली पार्सल सह यात्री स्पेशल ट्रेन में 16 कोच लगाए जाएंगे। यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक दिन शाम पांच बजे मुजफ्फरपुर से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


किसानों और व्यापारियों को लीची लोडिंग के लिए पर्याप्त समय मिलेगा
सोनपुर के सीनियर डीसीएम रोशन कुमार का कहना है कि, मुजफ्फरपुर से मुंबई के लिए लीची स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसमें यात्रियों के लिए एसी, स्लीपर और जनरल कोच भी लगे होंगे। जबकि मुंबई के लिए पहली बार एक माह के लिए लीची स्पेशल ट्रेन चलेगी। सोनपुर रेल मंडल ने ट्रेन के परिचालन की तैयारी पूरी कर ली है। इस ट्रेन में 23 टन की क्षमता वाले छह पार्सल वैन के अलावा पांच स्लीपर, दो एसी और तीन जनरल बोगियां होंगी। स्पेशल ट्रेन चूंकि मुजफ्फरपुर से ही चल रही है, इससे किसानों और व्यापारियों को लीची लोडिंग के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। बुकिंग के लिए जंक्शन स्थित रनिंग रूम के पास डेडिकेटेड केंद्र खुलेगा। जबकि  लीची के कार्टन को एक्स-रे जांच मशीन से नहीं गुजरना होगा। पिछले वर्ष मुजफ्फरपुर जंक्शन से अलग-अलग शहरों में जाने के लिए 6.5 हजार क्विंटल लीची लोडिंग हुई थी।
विज्ञापन


पिछले वर्ष केवल 689 टन लीची का परिवहन
दरअसल, पूर्वोत्तर रेलवे के सोनपुर मंडल द्वारा शुरू की गई इस अभिनव पहल के अंतर्गत अब पवन एक्सप्रेस के साथ-साथ छह अतिरिक्त मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में भी 24 टन क्षमता वाले पार्सल वैन जोड़ा गया है। जिससे लीची का परिवहन तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो सकेगा। मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और आसपास के क्षेत्रों से उत्पादित लीची अब सीधे मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद जैसे बड़े बाजारों तक भेजी जाएगी। पिछले वर्ष गर्मी और कम उत्पादन के कारण केवल 689 टन लीची का परिवहन हो सका था, लेकिन इस वर्ष रेलवे ने 2100 टन लीची भेजने का लक्ष्य रखा है। यह किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ उपभोक्ताओं को भी ताजा और स्वादिष्ट फल उपलब्ध कराने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Train Ticket: क्या होता है करंट और तत्काल ट्रेन टिकट में फर्क? जानें कब बुक किया जा सकता है ये टिकट

प्रत्येक सोमवार लीची भेजी जाएगी
पहले केवल पवन एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11062) से लीची भेजी जाती थी, अब छह अन्य ट्रेनों में भी पार्सल वैन जोड़ दिया गया है। इनमें से प्रत्येक ट्रेन से प्रति सप्ताह 24 टन लीची भेजी जाएगी।अब 15267 (रक्सौल–एलटीटी) से प्रत्येक शनिवार, 22553 (रक्सौल–एलटीटी अंत्योदय) से प्रत्येक सोमवार, 05557 (रक्सौल–एलटीटी) से प्रत्येक मंगलवार, 05585 (रक्सौल–एलटीटी) से प्रत्येक शुक्रवार, 01044 (समस्तीपुर–एलटीटी)से प्रत्येक बुधवार और 05289 (मुजफ्फरपुर–पुणे) से प्रत्येक सोमवार लीची भेजी जाएगी।इन छह ट्रेनों से कुल 576 टन लीची भेजने की व्यवस्था की गई है।


भारत के कुल लीची उत्पादन का 42 फीसदी हिस्सा बिहार में
वहीं, पवन एक्सप्रेस से 31 दिनों तक प्रतिदिन 24 टन लीची लदान कर कुल 744 टन लीची मुंबई भेजी जाएगी। इसके अलावा, बाकी ट्रेनों से दिल्ली और अहमदाबाद जैसे अन्य शहरों के लिए भी लीची भेजी जाएगी, जिससे कुल मिलाकर 2100 टन लीची देशभर में पहुंचाई जाएगी। देश में कुल लीची उत्पादन का 42 फीसदी हिस्सा बिहार में होता है। राज्य के 26 जिलों में 32 हजार हेक्टेयर में लीची को खेती होती है। वहीं, लीची की खेती के कुल रकबा में 60 फीसदी हिस्सा शाही लीची का है।

ये भी पढ़ें- Indian Railways: ट्रेन में बिना टिकट सफर करने पर इतने रुपये का लगता है जुर्माना, जरूर जान लें रेलवे का यह नियम

बिहार की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती
रेलवे का कहना है कि, इस योजना से एक ओर जहां लीची उत्पादक किसानों को देश के बड़े बाजारों तक सीधी पहुंच मिलेगी और उनकी आमदनी में वृद्धि होगी, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को भी बिहार की प्रसिद्ध लीची ताजा और उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सकेगी।यह पहल न केवल बिहार की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी, बल्कि कृषि परिवहन के क्षेत्र में भी एक नई दिशा प्रदान करेगी।

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed