{"_id":"635e7c0a3e6dde3cc20dbb0c","slug":"indian-railways-cattle-on-tracks-200-trains-affected-in-first-9-days-of-oct-4000-trains-faced-delay-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: अक्तूबर के पहले 9 दिन में ही मवेशियों की वजह से 200 ट्रेनें प्रभावित, इस साल 4000 से ज्यादा हुईं लेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railway: अक्तूबर के पहले 9 दिन में ही मवेशियों की वजह से 200 ट्रेनें प्रभावित, इस साल 4000 से ज्यादा हुईं लेट
Sun, 30 Oct 2022 06:58 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 30 Oct 2022 06:58 PM IST
सार
मवेशियों की वजह से ट्रेनों पर सबसे ज्यादा प्रभाव मुंबई-अहमदाबाद रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर पड़ा है। सिर्फ अक्तूबर में ही यह ट्रेन तीन बार मवेशियों से टकरा चुकी है, जिससे इसके इंजन के अगले हिस्से को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन दुर्घटना
- फोटो : Self
विस्तार
भारत में मवेशियों की वजह से रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। रेलवे के आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो अक्तूबर के शुरुआती नौ दिनों में ही 200 से ज्यादा ट्रेनों पर मवेशियों के ट्रैक पर आ जाने की वजह से असर पड़ा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस साल ट्रैक पर टहलते पशुओं की वजह से 4 हजार ट्रेनें लेट हुई हैं।
विज्ञापन
मवेशियों की वजह से ट्रेनों पर सबसे ज्यादा प्रभाव मुंबई-अहमदाबाद रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर पड़ा है। सिर्फ अक्तूबर में ही यह ट्रेन तीन बार मवेशियों से टकरा चुकी है, जिससे इसके इंजन के अगले हिस्से को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि रेलवे ने ट्रैक के आसपास कई जगहों पर बाड़ेबंदी कर दी है। लेकिन लंबी दूरी तक ट्रैक को बाड़े से ढकना काफी मुश्किल है, क्योंकि कुछ जगहों पर एक तरफ लोगों के घर हैं, तो दूसरी तरफ लोगों के खेत।
विज्ञापन
अक्तूबर के पहले नौ दिनों में 200 ट्रेनें प्रभावित
भारतीय रेल के आंकड़ों के मुताबिक, अक्तूबर के पहले नौ दिनों में पटरियों से मवेशियों के कटने के कारण दो सौ ट्रेनों पर असर पड़ा है। वहीं, इस साल अभी तक मवेशियों के पटरी पर कटने के कारण चार हजार ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
वंदेभारत एक्सप्रेस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर
सबसे ज्यादा मुंबई-अहमदाबाद वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर ऐसी घटनाओं का असर पड़ा। 1 अक्तूबर से शुरू हुई इस ट्रेन सेवा को मवेशियों के कटने के कारण अभी तक तीन बार परेशानियों का सामना करना पड़ा है। ट्रेन को भी नुकसान पहुंचा है।