फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways: automatic ticket vending machines will installed on station

Indian Railways: स्टेशनों पर टिकट के लिए यात्रियों को नहीं लगाना होगा कतार में, यह मशीन करेगी मदद

Tue, 21 Feb 2023 06:52 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 21 Feb 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार
रेलवे स्टेशनों पर लगी यह टिकट वेंडिंग मशीन भी बिलकुल बैंक एटीएम की तरह काम करती हैं। जैसे आप एटीएम से पैसे निकालते हैं ठीक उसी तरह टिकट वेंडिंग मशीन से यात्रा के लिए टिकट हासिल किया जा सकता है...
loader
Indian Railways: automatic ticket vending machines will installed on station
automatic ticket vending machine - फोटो : Agency

विस्तार

आमतौर पर रेलवे स्टेशन पर टिकट विंडों पर यात्रियों की लंबी कतारें दिखाई देती है। कई बार यात्रियों को इन लाइनों के कारण बहुत परेशान भी होना पड़ता है। लेकिन अब यात्रियों को लाइन में लगने और टिकट के लिए परेशान होने बिल्कुल भी जरूरत नहीं होगी। दरअसल, भारतीय रेलवे यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से कई बड़े स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन लगाई हैं। लेकिन इनकी संख्या यात्रियों के अनुपात में कम है। अब रेलवे ने इन ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन की संख्या में बढ़ोतरी करने का एलान किया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्री इसका लाभ ले सकें।

इन दिनों देश के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाई जा रही है। इन मशीनों के लगाए जाने से यात्रियों को आसानी से टिकट मिल रहे हैं। इससे लोगों के समय बचने के साथ-साथ टिकट काउंटर पर लगने वाली भीड़ भी कम होगी। दक्षिण रेल डिवीजन ने कई रेलवे स्टेशनों पर इस तरह की 254 अतिरिक्त टिकट मशीन लगाने का फैसला किया है। दक्षिणी रेलवे मंडल ने कुल 6 मंडलों में 254 ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन लगाने का फैसला किया है। रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध मशीनों से यात्री मिनटों में टिकट निकाल सकते हैं। इन मशीनों की खास बात ये है कि इन मशीनों से सुपरफास्ट और मेल एक्सप्रेस समेत सभी ट्रेनों के अनारक्षित टिकट निकाले जा सकते हैं। इसके अलावा प्लेटफॉर्म टिकट भी लिया जा सकता है।

रेलवे स्टेशनों पर लगी यह टिकट वेंडिंग मशीन भी बिलकुल बैंक एटीएम की तरह काम करती हैं। जैसे आप एटीएम से पैसे निकालते हैं ठीक उसी तरह टिकट वेंडिंग मशीन से यात्रा के लिए टिकट हासिल किया जा सकता है। इस मशीन के जरिए आपको जिस शहर की यात्रा करनी है। उसका नाम लिखें और सिलेक्ट करें। फिर जिस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं उसकी कैटेगरी चुनें जैसे सुपरफास्ट, मेल एक्सप्रेस या पैसेंजर आदि। फिर नकद या स्मार्ट कार्ड या यूपीआई से पेमेंट करें। इसके बाद मशीन टिकट प्रिंट होकर बाहर आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed