फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railway railway staffers run over by local train near Mumbai during signalling work

Maharashtra: पालघर में सिग्नल ठीक करने के काम में जुटे रेलवे के तीन कर्मचारियों को लोकल ट्रेन ने कुचला, मौत

Tue, 23 Jan 2024 02:12 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 23 Jan 2024 02:12 PM IST
सार

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अफसर ने बताया कि यह घटना सोमवार रात 8.55 पर वसई रोड और नायगांव स्टेशन के बीच हुई। लोकट ट्रेन चर्चगेट की ओर जा रही थी। इसी दौरान तीनों रेलवे कर्मी ट्रेन की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
Indian Railway railway staffers run over by local train near Mumbai during signalling work
मुंबई लोकल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई के पास एक लोकल ट्रेन की चपेट में आने से पश्चिमी रेलवे के तीन कर्मचरियों की मौत हो गई। रेलवे की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ये कर्मचारी सिग्नल से संबधित समस्या ठीक कर रहे थे।
विज्ञापन


राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अफसर ने बताया कि यह घटना सोमवार रात 8.55 पर वसई रोड और नायगांव स्टेशन के बीच हुई। लोकट ट्रेन चर्चगेट की ओर जा रही थी। इसी दौरान तीनों रेलवे कर्मी ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


अफसर ने बताया कि मृतकों की पहचान मुख्य सिग्नल निरीक्षक (भायंदर) वासु मित्रा, इलेक्ट्रिकल सिग्नल मेंटेनर (वसई रोड) सोमनाथ उत्तम लाम्बुत्रे और हेल्पर सचिन वानखड़े के रूप में की गई है। ये सभी कर्मचारी पश्चिम रेलवे के मुंबई संभाग के सिग्नल विभाग से थे। अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी कुछ सिग्नल पॉइंट को ठीक करने गए थे, जो सोमवार शाम को खराब हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने तीनों मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर 55-55 हजार की सहायता राशि प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed