फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian railway latest news, More than 3200 shramik special trains were run till 25th may, 44 lakh migrant laborers travelled

25 मई तक देश में 3200 से ज्यादा श्रमिक ट्रेनें चलाई गई, 44 लाख मजदूरों ने किया सफर: रेलवे

Wed, 27 May 2020 03:29 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 27 May 2020 03:29 AM IST
विज्ञापन
Indian railway latest news, More than 3200 shramik special trains were run till 25th may, 44 lakh migrant laborers travelled
indian railway - फोटो : पीटीआई

रेलवे ने कहा कि 25 मई तक 3,274 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से करीब 44 लाख प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाया गया है। 25 मई को 223 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 2.8 लाख प्रवासी मजदूरों ने सफर किया। उत्तर रेलवे के पीआरओ आरके राणा ने मंगलवार को बताया कि रेलवे की सेवा से यात्री खुश हैं। हम यात्रा को लेकर गृहमंत्रालय के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। अगर कोई यात्री सोशल डिस्टेंसिंग, स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन जैसे नियमों का पालन नहीं करता है तो उसकी टिकट रद्द कर दी जाती है।  

विज्ञापन


रेलवे ने बताया कि शीर्ष पांच राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में जहां से अधिकतम ट्रेनें चलाई गईं, उनमें गुजरात (897), महाराष्ट्र (590), पंजाब (358), उत्तर प्रदेश (232) और दिल्ली (200) शामिल हैं। वहीं जहां अधिकतम ट्रेनें रद्द की गईं, वे उत्तर प्रदेश (1428), बिहार (1178), झारखंड (164), ओडिशा (128) और मध्य प्रदेश (120) हैं।

विज्ञापन
  • श्रमिक ट्रेनें प्रमुख तौर पर राज्यों के अनुरोध पर चलाई जा रही हैं।

रेलवे जहां प्रत्येक ट्रेन को चलाने में आ रहे कुल खर्च का 85 फीसदी उठा रहा है, वहीं 15 फीसदी राज्यों से वसूला जा रहा है। रेलवे ने यह भी बताया कि रेल मार्गों पर ट्रैफिक की समस्या जो 23 और 24 मई को दिखी थी, वह अब खत्म हो गई है। यह भीड़भाड़ बिहार और उत्तर प्रदेश तक जाने वाले मार्गों पर दो तिहाई से ज्यादा रेल ट्रैफिक के एक जगह मिलने के कारण और स्वास्थ्य प्रोटोकॉल की वजह से टर्मिनल की देरी से मंजूरी मिलने की वजह से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • गोवा से झारखंड, यूपी को निकली दो ट्रेनें

 गोवा से 1494 प्रवासी मजदूरों को लेकर श्रमिक ट्रेन झारखंड और 1484 प्रवासी मजदूरों को लेकर यूपी रवाना हुईं। सोमवार को गोवा के करमली स्टेशन से झारखंड के हटिया स्टेशन के लिए ट्रेन रवाना हुई। वहीं दूसरी ट्रेन मडगांव स्टेशन से यूपी के बलिया स्टेशन के लिए रवाना हुई।  

  •  वसई में ट्रेन पकड़ने को उमड़ी भीड़

महाराष्ट्र के वसई स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए मंगलवार को हजारों प्रवासी मजदूर सनसिटी ग्राउंड पर इकट्ठा हुए। मंगलवार को वसई से यूपी के लिए छह श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गईं। इनमें से तीन जौनपुर, दो भदोही और एक गोरखपुर के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed