फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian railway cut travel time of 500 long distance trains from november

नवंबर से मंजिल पर जल्द पहुंचेंगे यात्री, लंबी दूरी की 700 ट्रेनों का 'ट्रैवल टाइम' 2 घंटे तक होगा कम

Fri, 20 Oct 2017 07:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Fri, 20 Oct 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
 indian railway cut travel time of 500 long distance trains from november
प्रतीकात्मक फोटो

भारतीय रेलवे अपनी 700 से ज्यादा लंबी दूरी की ट्रेनों का ट्रैवल टाइम कम करने वाला है ताकि यात्री जल्द अपनी मंजिल तक पहुंच सकें। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, शुक्रवार (20 अक्टूबर) को रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों का वक्त 15 मिनट से दो घंटे तक कम किया जाएगा। यह काम रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिले निर्देशों के बाद किया जा रहा है, नवंबर में नई टाइमिंग की जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी।

विज्ञापन


पढ़ें: सफर के दौरान खराब हुआ ट्रेन का एसी तो ई-टिकट पर भी वापस मिलेंगे पैसे, ये है तरीका
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में 50 ट्रेनों का वक्त कम किया जाएगा और आगे होते-होते 700 ट्रेनें फिलहाल के तय वक्त से पहले पहुंचने लगेंगी।

रेलवे के प्लान ने काम किया तो भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन 95 मिनट पहले पहुंचेगी, गुवाहाटी-इंदौर स्पेशल अपना 2,330 किलोमीटर का सफर 115 मिनट पहले पूरा करेगी और 1929 किलोमीटर की यात्रा करने वाली गाजीपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 95 मिनट पहले पहुंच जाएगी। इसके साथ ही ट्रेनों की स्पीड को लेकर जो मानक तय हैं उनपर भी आगे विचार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed