फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian Railway Board orders action against officials over use of faulty wagons

Railways: रेलवे लापरवाह अधिकारियों पर करेगा कार्रवाई, खराब माल डिब्बों के संचालन से जुड़ा है मामला

Tue, 16 Dec 2025 10:35 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 16 Dec 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
indian Railway Board orders action against officials over use of faulty wagons
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

रेलवे बोर्ड ने खराब मालगाड़ी डिब्बों के निर्माण और संचालन को मंजूरी देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। बोर्ड ने इसे उनकी लापरवाही माना, जिसके कारण इस साल 19 सितंबर को एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी।इस घटना के बाद रेलवे की सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड की ओर से निर्मित 900 ऐसे वैगनों की जांच शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


बोर्ड को संदेह है कि इन सभी डिब्बों में समान प्रकार की गड़बड़ी हो सकती है। बोर्ड ने 12 दिसंबर को अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन (आरडीएसओ) के महानिदेशक को पत्र लिखकर कहा कि पटरी से उतरने के मामले में वैगन और उसके बोगियों के कुछ घटक निर्धारित सीमा से बाहर पाए गए थे। जांच में भी यह दोष सही पाया गया। 
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने आरडीएसओ के गुणवत्ता आश्वासन (एक्यूए) अधिकारियों, रूटीन ओवरहॉलिंग (आरओएच) और तटस्थ नियंत्रण संगठन (एनसीओ) के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने और उनके खिलाफ अनुशासन एवं अपील (डीएंडए) नियमों के तहत कार्रवाई शुरू करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने इन खराब वैगनों को पहचानने और उन्हें सुधारने के लिए एक कार्ययोजना भी सुझाई है। मरम्मत संभव न हो तो वैगनों को ब्रेथवेट को वापस सौंप दिया जाएगा और कंपनी बिना किसी वित्तीय बोझ के रेलवे को नया वैगन प्रदान करेगी। इसके अलावा बेहतर निगरानी के लिए वैगनों पर एक अद्वितीय पहचान संख्या अंकित करने का भी निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed