फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian products can't compete with chinese: Media

चीनी मीडिया: भारतीय सिर्फ शोर मचाते हैं, उनके उत्पाद नहीं कर सकते चीन का मुकाबला

Wed, 19 Oct 2016 05:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 19 Oct 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
Indian products can't compete with chinese: Media
shop

चीनी मीडिया ने बुधवार को कहा कि भारतीय सोशल मीडिया पर चीन के उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान सिर्फ लोगों की भावनाओं को भड़काने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन

वास्तविकता यह है कि भारतीय उत्पाद चीनी उत्पादों का मुकाबला कर ही नहीं सकते।

विचार-संपादकीय  में सरकार के स्वामित्व वाले 'ग्लोबल टाइम्स' ने कहा कि भारतीय सिर्फ चिल्ला सकते हैं, दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार घाटे को कम करने की दिशा में कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तान में बसे आतंकवादियों को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करवाने की भारत की कोशिशों का चीन द्वारा लगातार विरोध किए जाने से बहुत-से भारतीय गुस्से में हैं, और उन्होंने ही चीन के उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया है। 'ग्लोबल टाइम्स' ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोजेक्ट 'मेक इन इंडिया' को भी 'अव्यावहारिक' बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखबार ने चीनी कंपनियों को भी दी चेतावनी

Indian products can't compete with chinese: Media
लाइट्स

ग्लोबल टाइम्स ने चीनी कंपनियों को चेतावनी दी है कि वे भारत में निवेश न करें, क्योंकि ऐसे देश में पैसा लगाना 'खुदकुशी' करने जैसा होगा, जहां भ्रष्टाचार ज्यादा है, और कामगार आलसी। अखबार ने लिखा, "भारतीय मीडिया और सोशल मीडिया में भी हाल ही में चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने के बारे में काफी बातें हुई हैं। यह सिर्फ जनता की भावनाओं को भड़काने के लिए हो रहा है।

भारतीय उत्पाद हरगिज चीन के उत्पादों का मुकाबला नहीं कर सकते हैं।" भारत को अभी सड़कें और हाईवे तक बनाने हैं, और वहां बिजली और पानी की किल्लत हमेशा से रही है। समाचारपत्र में यह भी लिखा गया, "सबसे बुरा पहलू यह है कि वहां हर सरकारी विभाग में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार बहुत ज्यादा व्याप्त है।" इसके अलावा भारत अमेरिका के बीच करीबी भी चीनी मीडिया को नगवांर गुजर रही है, 'ग्लोबल टाइम्स' ने अमेरिका के साथ जुड़ने के लिए भी भारत को लताड़ा है।

अखबार ने लिखा कि अमेरिका किसी का दोस्त नहीं है, अमेरिका अपने साथ भारत को लेकर सिर्फ इसलिए चल रहा है, ताकि चीन को रोक सके, क्योंकि वह चीन के विकास और दुनिया में बढ़ती उसकी ताकत से जलता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed